ऋषिकेश,0 6 जुलाई ।मानसून के चलते उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में सिंचाई विभाग जल निगम सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने चकजोगीवाला , छिद्दरवाला, जोगीवाला, गोरी माफी , साहब नगर आदि खेतों का निरीक्षण किया।
बुधवार की दोपहर उप जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची जिन्होंने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को तत्काल बाढ़ सूखा राहत कार्यों को समय सीमा के अंतर्गत पूरा किए जाने के लिए निर्देशित किया।
इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों को बाढ़ के पानी से होने वाले नुकसान के संबंध में पूर्ण जानकारी दी जिन्होंने कहा कि बाढ़ से बचाए जाने के लिए नदी के किनारे सुरक्षा दीवार पर आ जाना अत्यंत आवश्यक है जिससे होने वाली क्षति को बचाया जा सकेगा। जिसे उप जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया।