ऋषिकेश 08 अगस्त। आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला जोरों से जुट गई है। ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ अभियान के तहत निकाय क्षेत्र के प्रत्येक घर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने कार्य सोमवार से शुरू किया गया। घरों में तिरंगा लगाने को लेकर नगरवासी काफी उत्साहित नजर आए।
पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने बताया कि नगर पालिका परिषद मुनिकरेती-ढालवाला क्षेत्रान्तर्गत प्रत्येक घर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाया जाना है। इसके तहत निकाय की टीम द्वारा सभी वार्डों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने का कार्य शुरू हो गया है। जानकी पुल में एलईडी स्क्रीन लगाई गई है, जिसमें देशभक्ति से प्रेरित गीतों और कहानियों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा कार्यालय समेत निकाय क्षेत्र के चौराहों को लाईटों से भी सजाया जाएगा। ईओ तनवीर मारवाह ने बताया कि पहले दिन निकाय क्षेत्र में 500 घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाया गया है। शीघ्र ही निकाय के समस्त घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाया जाएगा। इस दौरान ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ अभियान में वार्डों के सभासदगण भी मौजूद रहे।
सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की‘‘हर घर तिरंगा‘‘ अभियान के संग पालिका की टीम ने नगरवासियों से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की। इस दौरान पालिका की टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम हेतु नगरवासियों को जागरूक करने के लिए पंपलेट बांटे और दुकानों में स्टीकर भी लगाए।
Leave a Reply