Advertisement

नगर वासियों ने श्री राम के जन्मोत्सव को रघुनाथ मंदिर में दीपोत्सव के रूप में मनाया


ऋषिकेश, 30 मार्च ।  चैत्र नवरात्र के समापन और भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पारस उद्योग व्यापार मंडल ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट स्थित रघुनाथ मंदिर में जमुना जी के कुण्ड पर हजारों दीपक जलाकर भगवान श्रीराम का जन्म उत्सव मनाया।

गुरुवार की शाम को उद्योग व्यापार मंडल ऋषिकेश द्वारा आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड पीठाधीश्वर महामण्लेश्वर स्वामी ईश्वरदास ,जगन्नाथ आश्रम के संचालक मंहत स्वामी लोकेश दास सर दर्शन साधु समाज अखिल भारतीय सनातन धर्म रक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत गोपाल गिरी,मंहत रवि शास्त्री की उपस्थिति में भगवान श्री राम के जन्मोत्सव को दीप प्रज्वलित कर धूमधाम से मनाया गया।

इस दौरान नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज गुप्ता, कपिल गुप्ता , भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री गौरव कैंथोला, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, यम्केश्वर की जिला पंचायत सदस्य आरती गौड, हैप्पी सेमवाल, अश्वनी गुप्ता, सुधीर गुप्ता , भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी विनोद भट्ट,प्रमिला त्रिवेदी, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष माधुरी गुप्ता, तनु रस्तोगी, रीता गुप्ता, उषा जोशी, अनीता तिवारी, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *