कांग्रेस से डरी भाजपा सरकार लोकतंत्र का घोट रही है गला 


ऋषिकेश, 25 मार्च। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह अडानी को‌‌ बचाने के लिए लोकतंत्र का गला घोट रहे हैं। जिसके लिए राहुल गांधी को निशाना बनाया जा रहा है। लेकिन कांग्रेस इस प्रकार के भाजपा के षड्यंत्र से डरेगी नहीं और लोकतंत्र को बचाने के लिए पूरे देश में आंदोलन करेगी।

यह जानकारी श्यामपुर के कांग्रेस अध्यक्ष विजयपाल रावत, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष विनय सारस्वत, नगर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन दीपक जाटव, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा ने शुक्रवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने राहुल गांधी को लोकसभा में अडानी के मामले पर पूछे जाने वाले सवालों से डर कर उनकी सदस्यता तक समाप्त कर दी गई है, और अब उन्हें उनके मकान से निकालकर बेघर भी किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बताएं कि प्रधानमंत्री मोदी की अडानी से क्या दोस्ती है। उक्त नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी‌ के सवाल पूछे जाने के कारण डरी हुई भाजपा बदला आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान जनता द्वारा लिया जाएगा उनका कहना था कि भाजपा पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस से पूरी तरह भयभीत है, इसी के चलते इस प्रकार की घिनौनी हरकत पर उतर आई है।

उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में ‌उत्तराखंड में इस बार कांग्रेस के प्रत्याशी भारी मतों से विजई होंगे, जिसके लिए राज्य की जनता मन बना चुकी है। उनका कहना था कि प्रदेश में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। लेकिन सरकार सिलेंडर की अपेक्षा ब्लेंडर के रेट कम कर रही है, जो कि बड़े शर्म की बात है। इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *