Advertisement

ऋषिकेश से मेयर के दावेदार शंभू पासवान ग्रामीण क्षेत्रों में भी बना रहे अपनी पैठ


ऋषिकेश 24 दिसबर। उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों ने अपने-अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। 

पिछले कुछ चुनावों से बीजेपी का मजबूत गढ़ बने ऋषिकेश नगर निगम पर फिर एक बार भाजपा की नजर है। लेकिन इस बार मेयर पद के प्रत्याशी के लिए कई नए चेहरे भी दौड़ में हैं। जिसमे भाजपा नेता शंभू पासवान भी उनमें से प्रमुख हैं। वह पूर्व में भी ढाल वाला मुनि की रेती नगर पालिका से अध्यक्ष रह चुके हैं। 

बता दें कि शंभू पासवान कई वर्षों से भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता के तौर पर काम करते आ रहे हैं।  विभिन्न जिम्मेदारियों को संभालने के अलावा चुनाव प्रचार में बड़ी भूमिका निभाते आ रहे हैं।उन्होंने आम जनता के बीच अच्छी पैठ बनाई है । 

चुनावी प्रचार की कड़ी में नगर क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी शंभू पासवान अपनी अच्छी पैठ बनाते जा रहे हैं। जिससे उनका राजनीतिक ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसके लिए उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आज बापू ग्राम गली नं0 1 में भी एक बेठक का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जहां भाजपा से मेयर पद के दावेदार शंभू पासवान ने क्षेत्रवासियों से अपने पक्ष में वोट देकर भाजपा को मजबूत करने के लिए अपील की। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!