जल्द शुरू होगा नगर निगम ऋषिकेश कार्यालय का संचालन बस स्टैंड कंपाउंड से: शंभू पासवान


ऋषिकेश 28 मार्च। ऋषिकेश नगर निगम कार्यालय के प्रस्तावित नवनिर्माण कार्य को देखते हुए नगर निगम कार्यालय  ऋषिकेश के संचालन हेतु ऋषिकेश बस स्टैंड पर अस्थाई रूप से स्थानांतरित होने जा रहा है। जिसको देखते हुए ऋषिकेश बस स्टैंड कम्पाउन्ड में अस्थाई नगर निगम कार्यालय निर्माण को नगर निगम ऋषिकेश महापौर शंभू पासवान ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया। 

शुक्रवार को महापौर शंभू पासवान ने अधिकारियों के साथ आईएसबीटी स्थित नवनिर्माण सड़क का निरीक्षण किया। इस मौके पर संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था रोटेशन समिति द्वारा स्वागत भी किया गया।

जिसके पश्चात मेयर शंभू पासवान ने अधिकारियों के साथ बस टर्मिनल कंपाउंड का निरीक्षण भी किया जहां उन्होंने 

 चार धाम यात्रा को देखते हुए बस टर्मिनल कंपाउंड में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने हेतु संपूर्ण क्षेत्र का भी आधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। 

इस दौरान उन्होंने बताया कि ऋषिकेश हरिद्वार रोड स्थित नगर निगम कार्यालय पर उत्तराखंड शासन द्वारा प्रस्तावित पार्किंग और नवीन भवन के निर्माण को देखते हुए नगर निगम कार्यालय ऋषिकेश को अस्थाई रूप से स्थानांतरित कर बस टर्मिनल कंपाउंड से संचालित किया जाएगा।

 ऋषिकेश बस स्टैंड में अस्थाई रूप से निगम कार्यालय के संचालन हेतु निर्माण कार्य अप्रैल माह के मध्य तक पूरा कर लिया जाएगा इसके पश्चात नगर निगम कार्यालय का संचालन इसी जगह से होगा। इसकी तैयारी को युद्ध स्तर से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि नगर निगम से संचालित होने वाली कूड़ा स्वास्थ्य और सफाई विभाग से संबंधित सभी गाड़ियों का संचालन वीरभद्र रोड स्थित नगर निगम की भूमि से किया जाएगा। 

इस मौके पर संयुक्त रोटेशन के अध्यक्ष भूपाल सिंह नेगी,  संजय शास्त्री,  मनोज ध्यानी, नवीन रमोला, बलवीर सिंह रौतेला,   विनोद भट्ट, नवीन तिवाड़ी, नरेन्द्र वर्मा, योगेश उनियाल, भोला दत्त जोशी, अजय बधानी , प्रदीप कनवासी, अवर अभियंता ब्रह्म दत्त नौटियाल, संदीप रतूड़ी, सुजीत यादव, नरेंद्र त्यागी,अधिशासी अभियंता दिनेश उनियाल, कविता शाह ,देवदत्त शर्मा, सुजीत यादव उपस्थित थे ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *