देहरादून, 5 सितंबर। शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन भारतीय शिक्षा, संस्कृति और मानवीय मूल्यों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व आज भी शिक्षकों और विद्यार्थियों को निरंतर प्रेरणा प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि शिक्षक नई पीढ़ी को केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार, जीवन-मूल्य और सही दिशा प्रदान करने का महत्वपूर्ण कार्य भी करते हैं। राष्ट्र और समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।













Leave a Reply