गणेश वैद रुड़की,27 जून। उत्तराखंड कांग्रेस ओबीसी विभाग के राज्य प्रभारी श्री रवीन्द्र जी के रुड़की स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचने पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।इस मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों ने उनका आभार प्रकट किया।
राज्य प्रभारी के तौर पर पहली बार रुड़की पहुंचे रविन्द्र जी ने पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्हें मिशन 2022 के लिए तैयार रहने को कहा।अपने खास संबोधन में उन्होंने मिशन 2022 पर विस्तार से चर्चा की और संगठन के विस्तार के बारे में पदाधिकारियों से बातचीत की तथा जीत का मंत्र भी दिया।
इस मौके पर कांग्रेस के ओबीसी विभाग के प्रदेश महामंत्री राहुल सैनी के अलावा रुड़की ब्लॉक अध्यक्ष आरिफ कारी, नवाब कलीम खान, सुशील कश्यप, सूरज नेगी, अब्दुल कुरेशी, अफजल खान, दीपक कुमार, राहुल पुंडीर, नरेश कुमार, सरवन गोस्वामी, महिपाल सिंह चौहान, समाज सेवी विनोद सैनी आदि कार्यकर्ता मौके पर रहे।
Leave a Reply