ऋषिकेश,06 जनवरी। आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकरआंगनवाड़ी केंद्र सर्वहारा नगर की ओर से छोड़ दो अपने सारे काम, पहले करो मतदान जैसे नारों के साथ मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नागरिकों को अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की गई।
गुरुवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिकों ने सर्वहारा नगर क्षेत्र में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान नागरिकों को मतदान के महत्व तथा मतदान के अधिकार की जानकारी दी गई। कार्यक्रम संयोजक गीता पाल सिंह कहा कि मतदान हम सबका संवैधानिक अधिकार है। हमें बिना किसी भय और और बिना किसी प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जिसमें जनता को अपना प्रतिनिधित्व चुनने का अधिकार दिया गया है। यानि हमारा एक-एक वोट हमारे लोकतंत्र को मजबूत करता है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य के साथ सभी को जागरूक करने का आह्वान किया।
रैली में छोड़ दो अपने सारे काम, पहले करो मतदान…., करें जो अपने राष्ट्र का उत्थान, हम करें उसी को मतदान… जैसे नारों के साथ मतदान की अपील की गई। इस अवसर पर शांति यादव रीना जोशी गीता पाल, सरस्वती, शकुंतला, रेखा रावत, गीता देवी, रेनू, पिंकी, विशाल, प्रभा, मधु देवी, आशा देवी, अनीता पैन्यूली आदि मौजूद रहे।
Leave a Reply