देहरादून, 22 फरवरी। उत्तराखंड में हादसों से भरे रहा मंगलवार। उत्तराखण्ड राज्य के चंपावत जिले में सोमवार – मंगलवार रात बारात से वापिस लौट रहा एक वाहन के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन मेे 16 लोग सवार थे जिसमे 14 लोगों की मौत हो गयी तथा चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग से सम्बद्ध सूखीढांग-डांडा मीनार मार्ग पर सुबह लगभग साढ़े तीन बजे बारातियों से भरा मैक्स वाहन संख्या यूके-04टीए-4712 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क हादसे की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही आपदा न्यूनीकरण की टीम तुरंत ही मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में जुट गया। वाहन में 16 व्यक्ति सवार बताए गए, जिनमें से 14 लोगों की मौत हो गई है। वहीं वाहन चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सभी मृतक में ककनई के डांडा और कठौती गांव के हैं और ये लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के बेटे मनोज सिंह की शादी में शामिल होने गए थे। ज्यादातर मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस दुर्घटना के सही कारणों की जांच कर रही है।
Leave a Reply