Category: राजनीति
दुल्हन लाने घर से निकला दूल्हा अचानक बीच रास्ते बारात रूकवाकर बैठा धरने पर
ऋषिकेश ( रणवीर सिंह) । दुल्हन लाने घर से निकला एक दूल्हा अचानक बीच रास्ते बारात रूकवाकर धरने पर बैठ गया। दूल्हें के धरने पर बैठते की कई लोेगों ने दूल्हें के धरने का समर्थन किया। दरअसल काठगोदाम हैड़ाखान मार्ग बीते एक माह से भूस्खलन के चलते बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की मांग को लेकर स्थानीय लोग कई बार धरना प्रदर्शन कर चुके हैं।
आज नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेसी भी धरना दे रहे थे। इसी दौरान एक दूल्हा भी धरने पर बैठा दिखा। दरअसल धरना स्थल के पास से एक बारात जा रही थी। दूल्हे ने जब देखा कि यहां सड़क की मांग को लेकर धरना चल रहा है, तो वह ससुराल जाने की बजाय वहीं धरने पर बैठ गया।
इस दूल्हे ने शादी से अधिक सामाजिक दायित्व को ऊपर रखकर पहले एक घंटे धरने पर बैठकर अपनी जिम्मेदारी पूरी की। जिसके बाद बारात लेकर दुल्हन के घर को रवाना हुआ। कोटाबाग से पतलिया जाने वाली इस बारात को करीब 5 किलोमीटर का पैदल सफर तय करना पड़ा। दूल्हा राहुल अपनी दुल्हन को लेने क्षतिग्रस्त मार्ग से पैदल पतलिया के लिये निकला।
दूल्हे का कहना था कहा कि सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है। अभी भी सड़क ठीक होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। लिहाजा उसको दुल्हन को लेने 5 किलोमीटर का सफर पैदल ही तय करना है। कांग्रेस के धरने को समर्थन देने के लिए वह धरना स्थल पर आ पहुंचा और जल्द से जल्द सड़क खोले जाने की मांग करने लगा।
बता दें कि काठगोदाम हैड़ाखान मार्ग भूस्खलन के चलते पिछले करीब एक महीने से बंद है। लिहाजा 150 गांवों का संपर्क कटा हुआ है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य आज भूस्खलन से बंद क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने सांकेतिक उपवास रखा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और स्थानीय लोग भी धरना स्थल पर पहुंचे और जल्द से जल्द काठगोदाम-हैड़ाखान-सिमलिया बैंड मोटर मार्ग को खोलने की मांग करने लगे।
इस बीच वहां से गुजर रही बारात का दूल्हा भी कांग्रेस के धरने को समर्थन देने के लिए धरना स्थल पर आ पहुंचा। सड़क मार्ग बंद होने से पैदल जा रही बारात का दूल्हा भी जल्द से जल्द सड़क खोले जाने की मांग करने लगा।
अंकिता हत्याकांड की जांच सी बी आई से कराने की मांग को लेकर महापौर के नेतृत्व में आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात
ऋषिकेश 6 दिसंबर ( रणवीर सिंह)-अंकिता हत्याकांड की घटना की सी बी आई से जांच करने की मांग को लेकर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई के नेतृत्व में राज्य आदोंलनकारियो के एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से जघन्य हत्याकांड से पूरे देश को दहला देने वाले आरोपियों को कढ़ी से कढ़ी सजा दिलाने की मांग की।
मंगलवार को नगर निगम महापौर के नेतृत्व में आंदोलनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सचिवालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात की।प्रतिनिधि मंडल द्वारा उन्हें अवगत कराया गया कि पूरा देश जहां आरोपियों के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहा है वहीं घटना से जुड़े वी आई पी का नाम भी सामने लाने के लिए लगातार आवाजे उठ रही हैं। प्रतिनिधि मंडल की तमाम बाते गौर से सुनने के प्रश्चात मुख्यमंत्री ने अवगत कराया कि पीड़ित परिवार को लेकर उनकी गहरी संवेदना है।
घटना के बाद से वह लगातार मामले से जुड़े तमाम पहलुओं की मानिटरिंग कर रहे हैं। घटना के खुलासे के लिए गठित एस आई टी की टीम से भी डे बाई डे की रिपोर्ट ली जा रही है। उत्तराखंड में अंकिता हत्याकांड जैसी जघन्य घटना की पुनरावृति ना हो इसके लिए सरकार सजग और सर्तक है। मुख्यमंत्री के पूर्ण रूपेण सहयोगात्मक रूख को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने उनका आभार जताया है। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में लक्ष्मी बुढाकोटी, रामेश्वरी चौहान , हिमांशु रावत आदि शामिल थे।
महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने खिलाड़ी और कलाकार को लोडर में ठूँस कर लाए जाने पर लिया संज्ञान, शिक्षा सचिव को पत्र लिख लगाई कड़ी फटकार
ऋषिकेश/ देहरादून 6 दिसंबर ( रणवीर सिंह) । उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने खिलाड़ी और कलाकारों को लोडर में ठूँस कर लाए जाने पर संज्ञान लिया है। उन्होंने मीडिया में आई खबर “खिलाड़ी और कलाकार लोडर में ठूँस कर लाये गए” से जानकारी मिलने पर प्रकरण में संज्ञान लेते हुए शिक्षा सचिव को एक पत्र जारी किया है।
उन्होंने कहा कि क्यों इतनी लापरवाही से इस प्रकार से उन खिलाड़ियों को लाया गया जोकि राज्यस्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जा रही थी। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के साथ, जो कि खिलाड़ी और कलाकार हैं बहुत ही गलत बर्ताव है और शिक्षा विभाग की व्यवस्थाओं पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। यह बहुत संवेदनशील मामला है उन बालिकाओं के साथ ऐसे में कोई भी घटना घटित हो सकती थी । ऐसे मामलों में आयोग लापरवाही कतई बर्दाश्त नही करेगा।
उन्होंने इस मामले में त्वरित जांच के साथ कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए कहा कि कृत कार्रवाई से आयोग को भी अवगत कराया जाए।
होमगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा के स्थापना दिवस में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया रैतिक परेड का निरीक्षण, होमगार्डस के लिए की कई घोषणाएं
ऋषिकेश /देहरादून 6 दिसंबर। (रणवीर सिंह ) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को ननूरखेड़ा, देहरादून में होमगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर उन्होंने रैतिक परेड का निरीक्षण किया एवं होमगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा की स्मारिका का विमोचन किया। होमगार्ड जवानों के मानसिक स्वास्थ्य एवं अन्य समस्याओं के लिए बनाये गये एप ‘पहल’ का शुभारंभ भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सेवा पृथक होमगार्ड कुन्ती देवी को होमगार्ड कल्याण कोष से एक लाख रूपये का चेक एवं ड्यूटी के दौरान मृत होमगार्ड जवान श्री तिलक राज मौर्य की पत्नी श्रीमती प्रीति को होमगार्ड कल्याण कोष से 02 लाख रूपये का चेक प्रदान किया। केन्द्र सरकार द्वारा कुमाऊँ कमाण्डेन्ट, होमगार्डस श्री ललित मोहन जोशी को सराहनीय सेवाओं के लिए गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा सम्मान स्वीकृत किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा ललित मोहन जोशी को यह सम्मान प्रदान किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले जवानों को मुख्यमंत्री द्वारा प्रशंसा प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गये।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर चार घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के 10 जनपदों ऊधमसिंहनगर, पिथौरागढ़, चम्पावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रूद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी में होमगार्ड्स स्वयंसेवकों की एक-एक महिला प्लाटून (कुल संख्या 330) महिला होमगार्ड्स के पदों पर भर्ती की जायेगी। उत्तराखण्ड राज्य में एक जनपद से दूसरे जनपद की अन्तर्जनपदीय ड्यूटी तथा राज्य की सीमा के अन्तर्गत निर्वाचन ड्यूटी एवं रैतिक परेड में तैनात होने वाले होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को 180 रुपए प्रतिदिन, प्रति होमगार्ड भोजन भत्ता प्रदान किया जायेगा।
होमगार्ड्स ड्यूटी के 24 घण्टे के भीतर घायल/बीमार होने वाले होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को पूरे सेवाकाल में चिकित्सालय में भर्ती होने पर अधिकतम 06 माह तक ड्यूटी भत्ता प्रदान किया जायेगा। अवैतनिक प्लाटून कमाण्डर का मानदेय 1000 रूपये से बढ़ाकर 1500 रूपये प्रतिमाह, अवैतनिक सहायक कम्पनी कमाण्डर का मानदेय 1200 रूपये से बढ़ाकर 2000 रूपये प्रतिमाह तथा अवैतनिक कम्पनी कमाण्डर का मानदेय 1500 रूपये से बढ़ाकर 2500 रूपये प्रतिमाह दिया जायेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रसेवा का अद्वितीय उदाहरण अगर कहीं स्पष्ट देखने को मिलता है तो वह हमारे जवानों के बीच आकर ही देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि परेड में जवानों द्वारा मोटरबाईक पर जो साहस, कौशल एवं सन्तुलन का प्रदर्शन किया वो सराहनीय था। होमगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा का राज्य में कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान है। कड़ी धूप में यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को जिस तरह हमारे ये जवान नियंत्रित करते हैं, वह सराहनीय है। कोविड महामारी के दौरान होमगार्ड्स जवानों ने जिस निष्काम सेवा से अपने कर्तव्य का निर्वहन किया, वह सबके लिए अनुकरणीय है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार होमगार्डस के जवानों को हर प्रकार का सहयोग देने के लिए तत्पर है। होमगार्ड्स जवानों के एस.एल.आर. प्रशिक्षण हेतु दस हजार कारतूस क्रय किये गये हैं। राज्य सरकार ने अपने इन जवानों की सुविधा के लिए छोटे हथियारों जैसे पिस्टल आदि के क्रय किये जाने हेतु भी स्वीकृति प्रदान की गई है। यातायात को बेहतर बनाये जाने के उद्देश्य से विभाग ने इस वर्ष जो “प्रोजेक्ट पार्क वैल” योजना की शुरूआत की है, इसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। होमगार्ड्स स्वयंसेवकों के लम्बित कल्याण कोष के प्रकरणों के निस्तारण हेतु सावधि जमा धनराशि के सम्पूर्ण उपयोग की अनुमति भी प्रदान की है। जून 2022 से होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को महंगाई भत्ता एवं जुलाई 2022 से धुलाई भत्ता भी प्रदान किया जा रहा है। राज्य सरकार ने अप्रैल 2017 से एरियर के भुगतान किये जाने हेतु अनुपूरक बजट में 101 करोड़ रुपए का अलग से प्रावधान किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में होमगार्ड्स तथा नागरिक सुरक्षा संगठन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उत्तराखण्ड राज्य के विकास तथा कानून व्यवस्था एवं शान्ति स्थापना के कार्यों में अपना महत्वपूर्ण सहयोग इसी प्रकार प्रदान करते रहेंगे।
इस अवसर पर मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, मेयर ऋषिकेश अनीता मंमगांई, विधायक उमेश शर्मा काऊ, खजान दास, प्रमोद नैनवाल, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा केवल खुराना, डिप्टी कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड अमिताभ श्रीवास्तव, राजीव बलोनी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
भाजपा अपने सभी विधायकों का लगाने जा रही चिंतन शिविर , जल्द ही होगी तिथि घोषित : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, महेंद्र प्रसाद भट्ट
ऋषिकेश/देहरादून 4 दिसंबर। उत्तराखंड सरकार की तर्ज पर भाजपा भी अपने सभी विधायकों का एक चिंतन शिविर करने जा रही है। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने ऐलान करते हुए कहा कि जल्द ही पार्टी इसकी तिथि घोषित करेगी।
आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा दूसरे दलों से इसलिए अलग है, क्योंकि संगठन और उसकी सरकारों के स्तर पर जो कहा जाता है, उसे जमीन पर उतारती है।
उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद पार्टी ने अपने चुनाव दृष्टिपत्र पर काम शुरू किया। एक-एक कर सभी वादे पूरे हो रहे हैं। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है। सभी क्षेत्रों के लोगों के सुझाव लिए जाने हैं, इसलिए इसका कार्यकाल बढ़ाया गया।
उत्तराखंड समान नागरिक संहिता बनाने वाला देश का पहला राज्य बनेगा। दूसरे राज्य भी उत्तराखंड का अनुसरण कर रहे हैं। एक दिन ऐसा आएगा जब कांग्रेस भी यूसीसी का समर्थन करेगी, जैसे कांग्रेस ने महिला क्षैतिज आरक्षण बिल का समर्थन किया। धर्मांतरण विधेयक पारित कर प्रदेश सरकार ने जबरन धर्म परिवर्तन करने वालों के खिलाफ बेहद सख्त कानून बनाने जा रहा रही है। इसमें देश में सबसे अधिक सजा का प्रावधान किया गया है।
इस कानून को लेकर हमारी नीति और नीयत साफ थी। तभी सड़क पर विरोध करने वाली कांग्रेस को भी सदन में इस बिल का समर्थन करना पड़ा। उन्होंने कहा कि जबरन व प्रलोभन से धर्मांतरण पर रोक वाले इस कानून व महिला क्षैतिज आरक्षण कानून को लेकर जनजागरण के उद्देश्य से पार्टी विशेष संवाद कार्यक्रम कल से शुरू करने जा रही है। अब तक जिन नौ राज्यों में अवैध धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए कानून बने हैं उनमें सबसे अधिक सजा का प्रावधान उत्तराखंड में ही है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर पार्टी में एक दिव्यांग प्रकोष्ठ बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों का प्रतिनिधित्व और सक्रियता को बढ़ाने के लिए प्रकोष्ठ का गठन किया जा रहा है।
विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को किया सम्मानित दिव्यांगजनों को राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार की धनराशि 05 हजार से बढ़ाकर 08 हजार दी जायेगी, मुख्यमंत्री ने विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर की चार घोषणाएं
कृत्रिम अंग अनुदान की धनराशि 3500 रूपये से बढ़ाकर 7000 रूपये की जायेगी
वृद्धावस्था पेंशन योजना की तरह ही दिव्यांग पेंशन योजना को सरलीकृत किया जायेगा