Advertisement

नाबालिग किशोरी का तैरता हुआ शव मिला झील में, शव की हुई शिनाख्त, झील के मुख्य गेट से लगाई थी छलांग


ऋषिकेश 4 मार्च। आज एक नाबालिग किशोरी ने झील के मुख्य द्वार से झील में छलांग लगा दी। जिस पर झील में डूबने से उसकी मृत्यु हो गई।  घटना के मुताबिक मसूरी झील में श्रीनगर गढ़वाल निवासी छात्रा सोनाली का शव मिला है। जिसके बाद से यहां इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों ने शव मिलने की सूचना मसूरी पुलिस को दी। इसके बाद कोतवाल गिरीश चंद शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम वहां पहुंची।

शव को झील से निकालकर पुलिस ने कब्जे में लिया। शव की शिनाख्त श्रीनगर गढ़वाल के श्रीकोट की रहने वाली सोनाली के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि सुबह करीब 8 बजे सोनाली मसूरी झील के मुख्य गेट पर आई थी। इसके बाद उसने वहां के सफाई कर्मचारी को कहा कि उसे झील जाना है। इसके बाद उसने मेन गेट को खोलने के लिए कहा। सफाई कर्मचारी ने उसे बताया कि मेन गेट 10 बजे खुलेगा। इसके बाद सोनाली ने मुख्य गेट से झील में छलांग लगा दी।

पुलिस का कहना है कि झील के पास लगे सीसीटीवी कैमरों से ये दिख रहा है कि नाबालिग किशोरी झील की ओर गई। उसके हाथ में मोबाइल दिख रहा था। काफी खोजबीन के बाद मोबाइल झील से बरामद हुआ। मोबाइल से ही उसकी पहचान श्रीनगर गढ़वाल के श्रीकोट की सोनाली के रूप में हुई है फिलहाल शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रख दिया गया है। सोनाली के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *