राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू अपने प्रथम दो दिवसीय प्रवास पर पहुंची उत्तराखंड, मुख्यमंत्री धामी सहित मंत्रियों ने जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत


ऋषिकेश देहरादून 8 दिसंबर।  ( रणवीर सिंह) । राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखंड आगमन पर गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया | राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया | राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को उत्तराखंड में अपने प्रथम दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंची हैं |

इस अवसर पर उपस्थित कैबिनेट मंत्री  प्रेमचंद अग्रवाल,  सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव डॉ एस एस संधू , पुलिस महानिदेशक  अशोक कुमार, कमिश्नर गढ़वाल श्री सुशील कुमार, जिलाधिकारी देहरादून  सोनिका तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने भी राष्ट्रपति का अभिवादन किया |


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *