लायन्स क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने करी नई कार्यकारिणी घोषित, निर्धन युवती के विवाह में आर्थिक सहयोग से करी नए सत्र की शुरुआत


ऋषिकेश 03 जुलाई। लायन्स क्लब ऋषिकेश डिवाइन द्वारा जुलाई माह से आरम्भ हो रहे नये सत्र के लिए निर्वाचित नई कार्यकारिणी घोषित की।

नए सत्र का कार्यभार संभालने की शुरुआत क्लब के सदस्यों द्वारा सत्र आरम्भ के अवसर पर अध्यक्ष लायन विनीत चावला,सचिव लायन शिवम् अग्रवाल ,तथा कोषाध्यक्ष लायन अनिरुद्ध गुप्ता के नेतृत्व में नई टीम ने एक निर्धन युवती के विवाह में आर्थिक और सूट, साड़ी तथा गैस का चूल्हा द्वारा प्रदान कर की गई।साथ ही साथ नगर के प्रमुख चार्टेड एकाउंटेंट तथा डॉक्टर्स को भी सम्मानित किया गया ।

इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनीत चावला ने कहा कि डिवाइन परिवार की सेवा कार्यों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ही क्लब कार्य करेगा जिसमे रक्तदान तथा निर्धन युवतियों की शादियों में सहयोग प्रमुख कार्यों में रहेगा । 
क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष विनोद बिष्ट ने कहा कि उनके कार्यकाल में क्लब द्वारा 19 युवतियाँ की शादियों में सहयोग किया गया, त्रिवेणी घाट पर सर्दियों में चाय नाश्ते की सेवा, सत्र में चार रक्तदान शिविर साथ ही साथ क्लब द्वारा विभिन्न अस्पतालों में 250 से ज्यादा जरूरतमंदो को रक्त उपलब्ध करवाया गया, विभिन्न सरकारी विद्यालयों में छात्रों को जूते, स्कूल ड्रेस, बच्चों की फीस, मरीज़ों को आर्थिक सहायता भी क्लब के सदस्यों के सहयोग से प्रदान की गई ।
इस अवसर पर संस्थापक ललित मोहन मिश्र ने नई कार्यकारिणी से डिवाइन परिवार को और आगे लें जाने तथा विस्तार करने की अपेक्षा की। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *