ऋषिकेश , 16 दिसंबर। ऋषिकेश बार एसोसिएशन के 2026 चुनाव शांति पूर्ण रूप से संपन्न हो गए हैं। इस वर्ष कुल 411 अधिवक्ता मतदाता थे।
चुनाव में राजेंद्र सिंह सजवाण 19 वी बार अध्यक्ष के पद पर अपना परचम लहरा दिया है। वह 19 वी बार विजय घोषित हुए व महासचिव पर राज कौशिक निर्वाचित हुए हैं। तो वहीं उपाध्यक्ष पर संजय नेगी विजय रही। वहीं से सह सचिव पद पर कृष्णा पांडे विजय रही। कोषाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार मिश्रा तो ऑडिटर पद पर हरीश आजाद ने जीत दर्ज की है।
सोमवार को कोर्ट परिसर में मुख्य चुनाव अधिकारी ओंकार सिंह चौधरी व राजीव खेड़ा के निर्देशन में आयोजित चुनाव के दौरान राजेंद्र सिंह सजवाण ने अपने प्रतिद्वंद्वी 177 वोटो से अजय सिंह वर्मा को पछाड़ा किया। तो वही राज कौशिक ने महासचिव पद पर अतुल यादव को 88 वोट से हराया।
इस मौके पर मुख्य चुनाव अधिकारी ओंकार सिंह चौधरी व राजीव खेड़ा भी उपस्थित रहे।
Leave a Reply