ऋषिकेश 13 जुलाई। ऋषिकेश-भानियावाला राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-07) के चौड़ीकरण कार्य के तहत वृक्षों के पातन के दौरान सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने के प्रयास के आरोप में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने दो व्यक्तियों के विरुद्ध निवारक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण कार्य के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मौके पर तैनात था। इसी दौरान दो व्यक्तियों ने वृक्षों की कटाई का विरोध करते हुए कार्य में अवरोध उत्पन्न किया। आरोप है कि एक व्यक्ति पेड़ों से लिपट गया, जबकि दूसरे व्यक्ति ने सड़क पर जाम लगाने, नारेबाजी करने और अन्य लोगों को उकसाने का प्रयास किया। इससे सरकारी कार्य और यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बन गई।
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों, वन विभाग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनके द्वारा विरोध जारी रखा गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर चालानी कार्रवाई की।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में कुन्दन सिंह बिष्ट पुत्र स्वर्गीय शेर सिंह निवासी ग्राम बगुना, पोस्ट रतगल, तहसील रानीखेत, जनपद अल्मोड़ा तथा रणविजय पुत्र नन्दराम निवासी गली नंबर-6, सेक्टर-3, भजनगढ़ रोड, 14 बीघा, ऋषिकेश शामिल हैं।
हाईवे चौड़ीकरण कार्य में बाधा डालने पर दो गिरफ्तार,













Leave a Reply