Advertisement

ऋषिकेश नगर में हिंदू जागरण मंच के संयोजक बने पुरुषोत्तम कुमार ‘मानु’


ऋषिकेश, 25 अगस्त। हिंदू जागरण मंच जिला ऋषिकेश की संगठनात्मक बैठक में सर्वसम्मति से पुरुषोत्तम कुमार ‘मानु’ को हिंदू जागरण मंच ऋषिकेश नगर का संयोजक (अध्यक्ष) मनोनीत किया गया। मंच के जिला संयोजक नीरज सहारावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं की सहमति से यह निर्णय लिया गया।

जिला संयोजक नीरज सहारावत ने कहा कि पुरुषोत्तम कुमार ‘मानु’ के नगर अध्यक्ष बनने से हिंदू जागरण मंच को संगठनात्मक रूप से मजबूती मिलेगी और ऋषिकेश नगर में मंच की गतिविधियों का विस्तार होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक में प्रदेश सहसंयोजक सत्यवीर तोमर, अमरीश, रविदेव शर्मा, आकाश दीप, सोनू कुमार, राहुल शर्मा, गोविंद चौहान, सोनू वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *