ऋषिकेश 01 सितंबर। हल्द्वानी प्रकरण को लेकर भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों के विरोध में प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय के समक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन कर उनके बयानों पर नाराजगी जताई।
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री प्रकान्त कुमार ने कहा कि हल्द्वानी प्रकरण को लेकर राहुल गांधी द्वारा की गई बयानबाजी से समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि समाज, विशेषकर अनुसूचित वर्ग के सम्मान और संवेदनशील विषयों पर राजनीतिक लाभ के लिए बयानबाजी करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
युवा मोर्चा के प्रदेश संयोजक अक्षय खैरवाल और जिला अध्यक्ष शिवम टुटेजा ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा समाज के सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली राजनीति स्वीकार नहीं की जाएगी।
प्रदर्शन और पुतला दहन में प्रकान्त कुमार, अक्षय खैरवाल, शिवम टुटेजा, सागर शर्मा, खुमेंद्र सिंह, राहुल चंचल, हर्ष पाल, अमित कंडारी, महेश पांडेय, प्रवीण कुमार, सूरज कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।













Leave a Reply