Advertisement

नगर निगम महापौर के सानिध्य में वरिष्ठ नेता देवदत्त शर्मा( राजू) व पार्षद रूपा मंडल की भाजपा में कराई वापसी


ऋषिकेश 17 अगस्त। ऋषिकेश में केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान ऋषिकेश दून तिराहे पर आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक द्वारा ऋषिकेश नगर निगम महापौर अमिता ममगाई के सानिध्य में भाजपा मे पार्षद रूपा मंडल व वरिष्ठ नेता देवदत्त शर्मा (राजू) को उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, प्रदेश मंत्री पुष्कर काला, देहरादून जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, कार्यक्रम संयोजक आदित्य चौहान, जिला महामंत्री अरुण मित्तल की मौजूदगी में पुष्प माला पहना कर विधिवत रूप से घोषणा करते हुए सदस्यता ग्रहण कराई।

इस अवसर पर पार्षद रूपा मंडल व वरिष्ठ नेता देवदत्त शर्मा (राजू) को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा विधिवत रूप से घोषणा कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल कराने पर देवदत्त शर्मा (राजू) ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का आभार जताते हुए कहा कि वह पार्टी की रीति नीति व संगठन से जुड़कर 2022 के होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से जिताएंगे ।

इससे पूर्व राजू देवदत्त शर्मा ने जन आशीर्वाद यात्रा को अपना समर्थन देते हुए अपने साथ भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की रैली निकालते हुए जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *