

ऋषिकेश, 25 सितम्बर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष, नगर निगम महापौर और समस्त भाजपा कार्यकर्ता ने पं दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया ।
इस अवसर पर नगर निगम प्रांगण में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नगर निगम महापौर अनीता ममगाई ने वहा पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संबोधन करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है ।
उनके रहन-सहन, साहित्य की जानकारी सभी लोगों तक पहुंचने की जरूरत है। वर्तमान समय में समाज को एकजुट होने की जरूरत है। पं दीनदयाल उपाध्याय के सामाजिक विचार, आर्थिक विकास के विचारों और शिक्षा उन्नति और तरीकों को अपनाना वर्तमान समय की आवश्यकता है। महापौर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सादगी व विद्वता से जुड़े हुए अनेक संस्मरण भी साझा किए।
उन्होंने यह भी कहा कि पं .दीनदयाल उपाध्याय बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। वह कुशल संगठन कर्ता के साथ शिक्षाविद, अर्थचिंतक, अच्छे लेखक व पत्रकार भी थे उन्होंने हमेशा राष्ट्र को सर्वोपरि रखा है ।
इस अवसर पर कैंप कार्यालय में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्मता, मानववाद के मौलिक चिंतन के जरिए व्यक्ति और समाज की परस्पर एकता पर बल दिया करते थे । उनका मानना था कि भारत में रहने वाला और इसके प्रति महत्त्व की भावना रखने वाला मानव समूह एक जन है। भारतीय राष्ट्रवाद का आधार संस्कृति है ।
इस संस्कृति में निष्ठा रहे तभी भारत एकात्म रहेगा । पं .दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय की अवधारणा के अनुरूप राष्ट्र की तरक्की के लिए समाज की अंतिम पंक्ति के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी । दीनदयाल उपाध्याय का मानना था की जब तक अंतिम व्यक्ति का विकास नहीं होगा तब भारत का विकास नहीं हो सकता।

इस अवसर पर नगर निगम प्रांगण में विधानसभा प्रभारी मोहित राष्ट्रवादी, वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद शर्मा, चेतन शर्मा, जिला महामंत्री पंकज शर्मा, राजीव गुप्ता ,राजेश गौतम, हैप्पी सेमवाल ,रूपेश गुप्ता, विवेक गोस्वामी , रामकिशन अग्रवाल, अख्तर साबरी, रेखा सजवान, किरण त्यागी, विजय बिष्ट, विजय बडोनी, मनीष बनवाल, विजेंद्र मोगा, मनीष शर्मा ,अनीता प्रधान, प्रमोद शर्मा , प्रकांत कुमार, अक्षय खेरवाल, राजपाल ठाकुर, राजेश कोठियाल गोपाल रावत, संजय वर्मा आदि मौजूद थे।
इस अवसर पर कैंप कार्यालय स्थित कार्यक्रम में षडदर्शन साधूसमाज अखिल भारतीय सनातन धर्म रक्षासमिति के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत भूपेंद्र गिरी महाराज, परीक्षित गिरी महाराज, गोपाल गिरी महाराज, समाजसेवी रामाकांत अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश आनंद, संजय शास्त्री, मंडल महामंत्री जयंत किशोर शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अंकित पांडे, अख्तार साबरी, नरेंद्र सिंह रावत, अरविंद गुप्ता, अरुण बडोनी आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे।


















Leave a Reply