ललित मोहन मिश्रा वा प्रदीप गुप्ता ने भी प्रचार अभियान में दिखाया अपना दम खम


नगर उद्योग व्यापार महासंघ, ऋषिकेश में   आगामी  10अप्रैल को  होने वाले चुनाव मे  अध्यक्ष पद के लिए ललित मोहन मिश्रा व महामंत्री पद हेतु प्रदीप कुमार गुप्ता ने अपने प्रचार की कड़ी मै आज रविवार को पुष्कर मंदिर मैं भगवान के दर्शन के पश्चात आज क्षेत्र रोड ,  होते हुए मुखर्जी मार्ग बाजार  मैैैै प्रचार अभियान किया।

जिस पर व्यापारियों ने बड़े जोश और उत्साह के साथ उनका फूल माला वा पुष्प वर्षा से स्वागत किया। बताते चलें कि अब अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ललित मोहन मिश्रा पुर्व मै भी नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के  महामंत्री  चुके हैं।  वही दूसरी ओर नगर उद्योग व्यापार महासंघ के चुनाव मै महामंत्री पद के उम्मीदवार प्रदीप गुप्ता भी पिछले 20 वर्षों से कपड़ा यूनियन के महामंत्री के पद के रूप में अपनी सेवा देते रहे है।जिस कारण व्यापारियों की दोनो उम्मीदवारों के प्रति आस्था रही है।

आज प्रचार अभियान में प्रदीप टूटेजा, गुलशन कटोरिया, नितिन ग्वारी, भरत अरोड़ा, पंकज शर्मा, अशोक नेगी, आदी व्यापारी गण शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *