ऋषिकेश 3 मार्च। रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग में भारत के तमाम स्टूडेंट्स भी वहां फंस गए हैं। उनकी सुरक्षित वतन वापसी के लिए मोदी सरकार द्वारा ऑपरेशन गंगा चलाया जा रहा है।
गढी श्यामपुर ऋषिकेश में रहने वाली निशा ग्रेवाल , आवास विकास ऋषिकेश में रहने वाली आयुषी राय और तमन्ना त्यागी यूक्रेन से महफूज लौट आई हैं। केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा किए गये प्रयासों से बची जान के बाद भावुक छात्रा निशा ग्रेवाल के पिता राजकुमार ,माता गीता देवी व भाई पियूष के साथ निशा आज दोपहर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई से उनके कैम्प कार्यालय में मिली ओर उनके माध्यम से पीएम राहत कोष में 25 हजार रुपये डोनेट किए ।
बताते चलें यूक्रेन से भारत सरकार द्वारा इन सभी छात्राओं को मुंबई तक सुरक्षित भारत सरकार के खर्चे पर ही ऑपरेशन गंगा के तहत पहुंचाया गया था। और मुंबई से ऋषिकेश तक वह सभी अपने स्वयं के खर्चे पर घर लौटी थी। इस बात पर इन सभी छात्राओं को सोशल मीडिया पर काफी ट्रॉल किया गया।
आज इस अवसर पर निशा ग्रेवाल व उनके पिता राजकुमार का कहना यही था कि मोदी सरकार द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन गंगा का वह तहे दिल से धन्यवाद करते हैं। जिसके तहत इन सभी छात्रों को यूक्रेन से अपने वतन सुरक्षित निकाला जा रहा है।
इस अवसर पर महापौर ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारतीय स्टूूडेंट्स को सुरक्षित निकालने के लिए शिद्दत के साथ जुटी हुई है। तमन्ना त्यागी के बाद ऋषिकेश की एक और बेटी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के चलते सुरक्षित घर लौटी है। यह लम्हा ना सिर्फ उसके परिवार बल्कि हम सबके लिए भावुक करने वाला है।उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतवासी देश-विदेश हर जगह सुरक्षित है।
इस दौरान चेतन शर्मा,पंकज शर्मा, पवन शर्मा, विपिन पंत,संदीप शास्त्री,रोमा सहगल,विवेक गोस्वामी, मनीष मनवाल,सुजीत यादव,राजीव गुप्ता, राजू शर्मा, गौरव कैंथोला, महेंद्र बर्मा आदि मोजूद रहे।