ऋषिकेश देहरादून 21 मार्च। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को लेकर अटकलों पर विराम लगाते हुए पुष्कर सिंह धामी का मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है। उन्होंने आधा दर्जन दावेदारों को पीछे छोड़ते हुए उत्तराखंड की कमान संभाली है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने किया पुष्कर सिंह धामी के नाम का फैसला किया हैं। जिस पर विधायक दल के नेता के रूप में पुष्कर सिंह धामी को चुना गया है।
हालांकि अभी उन्हें 6 माह के अंदर विधायक का चुनाव लड़ना है अब देखना यह है कि केंद्रीय हाईकमान किस विधायक को उनके लिए विधानसभा सीट छोड़ने का फरमान जारी करता है।