ऋषिकेश: एक महीने में कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव संपन्न कराए जाएंगे- अजय दात्रे

ऋषिकेश, 08 मई‌ । देशभर में कॉन्ग्रेस को एकजुट किए जाने के साथ संगठन की मजबूती के लिए की जा रही कवायद के चलते ऋषिकेश में एक माह के अंदर संगठनात्मक चुनाव करवा लिए जाएंगे ।

सभी नवीनतम समाचारों को पढ़ने और देखने के लिए देव भूमि केसरी एप्लीकेशन डाउनलोड करें

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.Dev_Bhumi_Kesari_app

यह जानकारी रविवार को रेलवे मार्ग पर स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान संगठन के जिला चुनाव पर्यवेक्षक अजय दात्रे, ने देते हुए बताया कि जुलाई तक पूरे देश भर में संगठन का चुनाव कराए जाने के उपरांत ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का गठन किया जाना है।

सभी नवीनतम समाचारों को पढ़ने और देखने के लिए देव भूमि केसरी एप्लीकेशन डाउनलोड करें

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.Dev_Bhumi_Kesari_app

जिसके अंतर्गत कांग्रेस ने पिछले महीने सदस्यता अभियान चलाया था, जो कि 30 अप्रैल को समाप्त हो गया है। जिसके तहत उत्तराखंड राज्य में लाखों की संख्या में कांग्रेस के सदस्य बनाए गए हैं ।जिसके बाद अब बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के चुनाव होने हैं ।जिसके बाद जुलाई तक ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के चुनाव भी संपन्न हो जाएंगे ,उन्होंने कहा कि कॉन्ग्रेस राजनीतिक दल के रूप में 108 वर्ष पुराना संगठन है ।जिसकी एक विचारधारा है, परंतु अब कुछ लोग कांग्रेस से अवश्य नाराज हैं ।

सभी नवीनतम समाचारों को पढ़ने और देखने के लिए देव भूमि केसरी एप्लीकेशन डाउनलोड करें

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.Dev_Bhumi_Kesari_app

परंतु उन्हें मना लिया जाएगा ,उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार व उनके नेताओं द्वारा लोगों को दिग्भ्रमित किया गया है ।जो की देश में बढ़ती महंगाई के बावजूद भी चुपचाप महंगाई को झेल रही है, परंतु वह बोल नहीं रही है ।

सभी नवीनतम समाचारों को पढ़ने और देखने के लिए देव भूमि केसरी एप्लीकेशन डाउनलोड करें

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.Dev_Bhumi_Kesari_app

जिसे जगाने के लिए कांग्रेस संगठन पूरे देश में सड़कों पर उतरेगा। पत्रकार वार्ता में महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष विनय सारस्वत, कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजपाल खरोला, मदन मोहन शर्मा ,मनीष शर्मा , नंदकिशोर जाटव, ललित मोहन मिश्रा भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *