सेवा ,समर्पण और त्याग की मिसाल है आर एस एस-अनिता ममगाई
महाकुंभ में सेवा दे रहे राष्ट्रीय सेवक संघ के कार्यकर्ताओं एवं पुलिसकर्मियों को महापौर ने वितरित किए फल
ऋषिकेश 11 अप्रैल -आस्था के महाकुम्भ में सजग प्रसरी बनकर पुलिस प्रशासन को व्यवस्थाएं बनाने में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर जुटे हैं। उनकी सेवा और समर्पण को नमन करते हुए नगर निगम महापौर ने नेपाली फार्म मेंउन्हें फल वितरित किए।इस दौरान उन्होंने डयूटी में जुटे पुलिसकर्मियों को फल खिलाकर उनकी भी हौसलाअफजाई की।
महाकुंभ को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रदेश सरकार जहां हर आवश्यक कदम उठा रही है वहीं पुलिस प्रशासन को राष्ट्रीय सेवक संघ के कार्यकर्ता भी अपना हर संभव योगदान दे रहे हैं।सैकड़ों आर एस एस कार्यकर्ता तपती धूप में लगातार ट्रेफिक सहित अन्य व्यवस्थाओं को बनाने में जुटे हुए हैं। उनके सेवा भाव समर्पण को देखते हुए नगर निगम महापौर द्वारा रविवार की दोपहर उन्हें फल वितरित किए गए। महापौर अनिता ममगाई ने बताया कि राष्ट्र पर आपदा हो या कोई महा उत्सव आर एस एस के कार्यकर्ता सदैव आगे बढ़ चढ़कर अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहे हैं। महाकुंभ को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए भी आर एस एस कार्यकर्ताओं द्वारा बेहद व्यवस्थित तरीके से अपनी सेवाएं दी जा रही है जोकि बेहद सराहनीय एवं प्रेरणादायक है।
प्रचार प्रसार से दूर होने के कारण सिर्फ लाभान्वित लोग ही स्वयंसेवकों की तपस्या के बारे में जान पाते हैं।मौके पर डयूटी में जुटे पुलिसकर्मियों को भी महापौर ने फल खिलाकर उनकी हौसलाअफजाई की।इस दौरान प्रदीप धस्माना, रामरतन रतूड़ी, विजयपाल जेठूडी, मंजू बलोदी, लक्ष्मी गुरुंग, सुनीता बिष्ट, जसविंदर सिंह, मनजीत राठौर, शीलू पंत, अंकित ,अंजलि रावत नैथानी, आशीष रणकोटी, विपिन कुकरेती, गौरव कैंथोला आदि मोजूद रहे।
Leave a Reply