ऋषिकेश 8 सितंबर। ऋषिकेश एम्स हॉस्पिटल से एक दुखद समाचार सामने आया है जिसमें ऋषिकेश निवासी हरिद्वार जनपद के लक्सर में तैनात एसडीएम संगीता कनौजिया की गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में मृत्यु हो गई।
सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। उप जिलाधिकारी ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी ने इस बात की जानकारी दी।
इस वर्ष 26 अप्रैल को लक्सर में सड़क दुर्घटना के दौरान एसडीएम संगीता कनौजिया गंभीर रूप से घायल हो गई थी। दुर्घटना में उनके चालक गोविंद राम की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी।
एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि एम्स ऋषिकेश के क्रिटिकल केयर यूनिट पर उनको भर्ती कराया गया था।
उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था। गुरुवार की सुबह करीब 10:00 बजे उनकी मृत्यु हो गई। प्रशासन को सूचित कर दिया गया है। उनके स्वजन यही मौजूद है।
Post Views: 3,143
Like this:
Like Loading...