ऋषिकेश से बद्रीनाथ जा रही कार ब्रह्मपुरी में खाई में गिरी, 4 की मौत 2 घायल


ऋषिकेश 9 सितंबर। ऋषिकेश से बद्रीनाथ जा रहे महाराष्ट्र से आए तीर्थयात्रियों की एक कार ब्रह्मपुरी के पास खाई में गिर गई जिससे 4 लोगों की मृत्यु हो गई और 2 लोग बुरी तरह घायल हो गए।

एसडीआरएफ ढालवाला इंस्पेक्टर कवींद्र सजवाण ने बताया कि एसडीआरएफ ढाल वाला और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा 3 लोगों  की मौके पर ही मौत हो चुकी थीं,  चौथे ब्यक्ति को हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने मृतक घोषित किया। बाकी 2 घायल अवस्था में मिले हैं।

मुनी की रेती थाना अध्यक्ष रितेश शाह ने बताया कि सभी यात्री महाराष्ट्र मुंबई के रहने वाले थे जबकि ड्राइवर लोकल था, जो कि घायल अवस्था में है

एम्स ऋषिकेश में भर्ती घायल का नाम रविंद्र चव्हाण (56 वर्ष) पुत्र महादेव चव्हाण निवासी सद्गुरु नगर, एम पोर्ट, ग्रेटर मुंबई है। बातचीत में रविंद्र चव्हाण ने बताया कि वह सभी पांच दोस्त हैं, जो यात्रा के लिए यहां आए थे, सभी महाराष्ट्र के ही रहने वाले हैं। रविंद्र चव्हाण की हालत भी खतरे से बाहर बताई जा रही है। रविंद्र के मुताबिक बाकी उसके सभी साथी की मृत्यु हो चुकी है।

घायलों का नाम पता:

  • कविंद्र सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी ग्राम उसाड़ा, पोस्ट दैडा, तहसील ऊखीमठ रुद्रप्रयाग, उम्र 37 वर्ष (सरकारी अस्पताल ऋषिकेश)

  • रविन्द्र चव्हाण पुत्र महादेव चव्हाण निवासी C 714, ओम सद्गुरुनगर, ग्रेटर मुम्बई, उम्र 56 वर्ष (एम्‍स ऋषिकेश)

मृतकों का नाम पता: 

  • शिवाजी बुधकर पुत्र शिवाजी बाबा जी बुधकर निवासी दहिसर मुंबई (महाराष्ट्र) उम्र 53 वर्ष

  • पुरुषोत्तम दत्तात्रेय खिलकुटी पुत्र दत्तात्रेय खिलकुटी निवासी पछुबंदर कोलीवाडा रोड वेस्ट वसई थाणे महाराष्ट्र उम्र 37 वर्ष

  • जितेश प्रकाश लोखंडे पुत्र प्रकाश लोखंडे निवासी एलबीएसएच मार्ग मनोर टाकवाहल ठाणे महाराष्ट्र उम्र 43 वर्ष

  • धर्मराज पुत्र नारायण निवासी पचुबंदर वसई पालघर महाराष्ट्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *