सौतेली मा के द्वारा पिता की कुल्हाड़ी से हत्या करने पर पुत्र ने सौतेली मां को उतारा मौत के घाट, धर्मनगरी में डबल मर्डर की वारदात से फैली सनसनी


ऋषिकेश 11 सितंबर धर्म नगरी मैं आज एक डबल मर्डर से   बहादराबाद थाना क्षेत्र के गांव मरगूबपुर में सनसनी फैल गई। पहले एक महिला ने कुल्हाड़ी से अपने पति की हत्या कर डाली। इसके बाद गुस्से में आए बेटे ने आपनी सौतेली मां का गला दबाकर हत्या कर दी।
हत्या के बाद बेटे ने खुद थाने पहुंचकर पुलिस को इस पूरी घटना की जानकारी दी। जिस से हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस गांव पहुंच गई है और हत्याकांड के बारे में जानकारी जुटा रही है।युवक की बात सुनकर पुलिस हैरान रह गई।

थानाध्यक्ष नितेश शर्मा पुलिस बल लेकर आनन-फानन में गांव पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। गांव जाकर पता चला कि इनामुल हक खेती बाड़ी करता था और गांव में परचून की दुकान भी चलाता था। छानबीन में पता चला कि इनामुल हक की पहली पत्नी इमराना की 10 वर्ष पहले बीमारी से मृत्यु हो गई थी, इनामुल हक ने 2 वर्ष पूर्व ही सितारा निवासी सहारनपुर से दूसरी शादी की थी। जो लुधियाना में रहती है।

पुलिस के मुताबिक, तोहिद पुत्र इनामुल हक उम्र 22 वर्ष निवासी मरगूबपुर थाना बहादराबाद पहुंचा और पुलिस को बताया कि मेरे पिता इनामुल हक और मेरे सौतेली मां सितारा के बीच झगड़ा होने पर मेरी सौतेली मां ने मेरे पिता इनामुल हक को कुल्हाड़ी से गले पर वार करके मार दिया था।इस पर मैंने अपनी सौतेली मां सितारा को गला घोट कर मार दिया है।

उसने बताया कि शनिवार देर रात सितारा आपना कुछ सामान लेकर मरगूबपुरपहुंची और सुबह प्रातः ही बच्चों से झगड़ा करने लगी। इनामुल हक के बीच-बचाव करने पर सितारा ने कुल्हाड़ी से इनामुल हक के गले पर वार करके उसको मार दिया। उसके बाद तोहीद ने आक्रोशित होकर वही रखे तकिया और चुन्नी से सितारा का गला घोट कर मार डाला।

हत्याकांड की सूचना पर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह व एएसपी रेखा यादव ने भी गांव पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने दोनों शर्वों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया पुलिस कप्तान डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। एसपी सिर्टी स्वतंत्र कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *