ऋषिकेश पुलिस द्वारा घूमने आई वृद्ध महिला के गुमशुदा होने पर सकुशल बरामद कर किया गया परिजनों के सुपुर्द


ऋषिकेश 12 सितंबर। ऋषिकेश पुलिस द्वारा एक 62 वर्षीय वृद्ध महिला को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

 बीती रात गस्त में चीता पुलिस को हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा ऋषिकेश के पास एक वृद्ध महिला लावारिस अवस्था में घूमती हुई दिखाई दी। स्थिति संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा उक्त महिला से पूछताछ की गई तो ज्ञात हुआ की उक्त महिला अहमदाबाद गुजरात से एक टूरिस्ट बस में घूमने के लिए ऋषिकेश आई थी जो कि घूमते हुए अपने साथ वालों से बिछड़ गई। जिसके पश्चात उक्त वृद्ध महिला को कोतवाली ऋषिकेश लाया गया महिला उपरोक्त अपने निवास पते या परिजनों से संपर्क हेतु कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाई। वृद्ध महिला का नाम तथा हुलिया नोट कर सूचना प्रचारित प्रसारित की गई तो थाना मुनिकीरेती जनपद टिहरी गढ़वाल से जानकारी प्राप्त हुई की दिनांक 11 सितंबर को उक्त महिला के चाचा तथा अन्य साथ वालों के द्वारा गुम होने के संबंध में सूचना दी गई थी।

जिसके पश्चात थाना मुनिकीरेती से उनके चाचा का फोन नंबर प्राप्त कर संपर्क किया गया तो पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त वृद्ध महिला का नाम सुभद्रा बेन पत्नी  नटवर लाल प्रजापति ग्राम विरमगामना ठक्कर नगर केवड़ा चार्ली जिला अहमदाबाद गुजरात है जोकि अहमदाबाद गुजरात से एक टूरिस्ट बस में घूमने के लिए ऋषिकेश आए थे।

घूमते समय उक्त वृद्ध महिला गुम हो गई। वृद्ध महिला के चाचा आज दिनांक 12 सितंबर 2022 को कोतवाली ऋषिकेश में उपस्थित हुए। उक्त वृद्ध महिला को उनके चाचा प्रहलाद बेन पुत्र विकास भाई प्रजापति निवासी जय शक्ति कॉलोनी अरबूदानगर अहमदाबाद गुजरात के सुपुर्द से कुशल किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *