ऋषिकेश : अंकिता भंडारी हत्याकांड: राजस्व पुलिस की व्यवस्था तत्काल समाप्त कर सामान्य पुलिस स्थापित करने हेतु विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, गंगा भोगपुर में यदि सामान्य पुलिस बल कार्य कर रहा होता तो निश्चित रूप से प्रदेश की बेटी अंकिता आज हमारे मध्य होती: ऋतु खंडूरी

ऋषिकेश 24 सितंबर। प्रदेश में जहाँ-कहीं भी राजस्व पुलिस की व्यवस्था चली आ रही है, उन्हें तत्काल समाप्त कर सामान्य पुलिस बल के थाने / चौकी स्थापित करने हेतु आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर शीघ्र इस विषय पर आदेश जारी करने का आग्रह किया| जिससे भविष्य में इस प्रकार की अप्रिय घटना दुबारा घटित न हो।
प्रदेश में आज भी कई क्षेत्रों में राजस्व पुलिस व्यवस्था जारी है| आज के आधुनिक युग में जहाँ सामान्य पुलिस विभाग में पूरे देश में एक राज्य से दूसरे राज्य में पीड़ित जीरो एफ0आई0आर0 दर्ज कराकर अपनी शिकायत पंजीकृत करा सकता है। वहीं ऋषिकेश शहर से मात्र 15 कि०मी० की दूरी पर राजस्व पुलिस जिसके पास पुलिस के आधुनिक हथियार तथा जॉच हेतु किसी भी प्रकार का प्रशिक्षण प्राप्त नहीं है, वे जॉच कर रहे है।
विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने कहा कि यह जानकर अत्यन्त ही पीड़ा होती है कि यदि गंगा भोगपुर में यदि सामान्य पुलिस बल कार्य कर रहा होता तो निश्चित रूप से प्रदेश की बेटी अंकिता आज हमारे मध्य होती और आम जनता में सरकारी कार्यप्रणाली के प्रति इतना रोष व्याप्त नहीं होता।