मां गंगा रामलीला समिति द्वारा प्रथम भव्य रामलीला का हुआ सफ़लता पूर्वक मंचन, रावण, कुंभकर्ण मेघनाथ के पुतले दहन के साथ होगा समापन


ऋषिकेश 04 अक्टूबर। “मां गंगा रामलीला समिति” (रजिo) 14 बीघा द्वारा नया पुल खेल प्रांगण में लगभग 35 वर्षों के बाद सामाजिक युवा वर्ग द्वारा प्रथम भव्य रामलीला मंचन का आयोजन नवरात्रि  के प्रथम दिवस 26 सितंबर 2022 से शुरू होकर दशहरा कार्यक्रम (रावण दहन) के दिन तक किया जा रहा है ।

बताते चलें खेल मैदान नया पुल 14 बीघा में प्रथम नवरात्र से गणेश वंदना रामलीला मंचन में नारद मोह, श्री राम जन्म उत्सव, ताड़का वध, जनक बाजार, सीता स्वयंवर, लक्ष्मण परशुराम संवाद, श्री राम वनवास, सीता हरण, श्री राम -हनुमान मिलन, लंका दहन,लक्ष्मण शक्ति, का 09 दिन से लगातार सफलतापूर्वक  मंचन किया जा रहा है।

जिसका समापन कुंभकरण वध, मेघनाथ वध, राम रावण संग्राम के साथ भव्य विजयदशमी 5 अक्टूबर को (रावण दहन)  कार्यक्रम शाम 4:00 बजे होगा।

 रामलीला के अंतिम चरण में श्री राम जी के तिलक के साथ समस्त रामलीला कलाकारों की विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित भी किया जाएगा।

आयोजन समिति में  राजपाल राणा (अध्यक्ष),  संदीप परमार (कोषाध्यक्ष),  अनिल बडोनी (महासचिव),  मनीष उनियाल (उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी),  अनिल राणा (उपाध्यक्ष),गंगा रावत (मंत्री),  प्रदीप सकलानी (संगठन प्रवक्ता), डॉ  विकास सूर्यवंशी (मंत्री) समिति सदस्य गण में  देवेंद्र दत्त जोशी ,  रामकृष्ण पोखरियाल ,  गणेश थपलियाल,  कुसुमलता,  सुरेंद्र थपलियाल,  चेतन रावत,  सुधीर रावत,  अर्पित रावत,  धर्म सिंह नेगी,  नरेश पुंडीर, डॉ मनीष भट्ट,  महेश,  जयंत जोशी आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *