उत्तरप्रदेश ओर केरल के राज्यपाल ने परमार्थ गंगा आरती में किया सहभाग, नारी संसद का किया उद्घाटन


ऋषिकेश, 8 अक्टूबर।  राज्यपाल, उत्तरप्रदेश  आंनदी बेन पटेल और  राज्यपाल केरल, आरिफ मोहम्मद खान  ने परमार्थ गंगा आरती में सहभाग किया और दीप प्रज्वलित कर विधिवत नारी संसद का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर चिदानन्द सरस्वती  ने  राज्यपाल उत्तरप्रदेश और  राज्यपाल केरल  आरिफ मोहम्मद खान  को रूद्राक्ष का पौधा भेंट कर अभिनन्दन किया।
स्वामी चिदानंद ने कहा कि सभी का सम्मान ही भारत की संस्कृति है। आज वेलनेस के संगीत की सभी को जरूरत है। वर्तमान समय में नारी को अपनी शक्ति को पहचानने की जरूरत है। नारी में स्वाभिमान तो हो परन्तु अभिमान न हो। स्वामी  ने कहा कि देवी स्वस्थ तो देश स्वस्थ; शक्ति है सृष्टि है। उन्होंने कहा कि नारियों को जो अधिकार प्राप्त है उनका सद्उपयोग करें ताकि परिवार और समाज समुन्नत हो।
इस अवसर पर  गंगा नन्दिनी त्रिपाठी , डा रचना बिमल ,  कपिल गर्ग , के. एन. गोविन्दाचार्य , रवि शंकर तिवारी , विनोद बागरोडिया  एवं विशिष्ट अतिथियों ने सहभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *