ऋषिकेश; शरद पूर्णिमा के अवसर पर मधुबन आश्रम ने निकाली नगर में भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा कैबिनेट मंत्री, महापौर सहित संतो ने जगन्नाथ भगवान की पूजा अर्चना कर यात्रा को किया रवाना


ऋषिकेश, 09 अक्टूबर । शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री मधुबन आश्रम नगर में भव्य श्री जगन्नाथ यात्रा निकाली गई। आश्रम के परमाध्यक्ष परमानंद दास महाराज, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, उत्तराखंड पीठाधीश्वर कृष्णाचार्य महाराज, भारत मंदिर के महंत वत्सल शर्मा, पंडित रवि शास्त्री आदि ने जगन्नाथ भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना कर यात्रा की शुरुआत की।

रविवार को मुनिकीरेती स्थित मंदिर परिसर से यात्रा की रवानगी से पूर्व मंत्री अग्रवाल ने जगन्नाथ भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना और छप्पन भोग चढ़ाया गया।

नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने जगन्नाथ यात्रा में सहभागिता कर संतो का आर्शीवाद लेकर शहर की खुशहाली की मनोकामना के लिए भगवान जगन्नाथ की विशेष आरती की।

वहीं मंत्री अग्रवाल ने भगवान बलदेव, सुभद्रा और श्रीकृष्ण जी की 25वीं झांकी निकालने पर मधुबन आश्रम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रथ यात्रा का विशेष महत्व है ऐसी मान्यता है कि रथ के आगे झाड़ू लगाने तथा रथ को रस्सी के सहारे खींचने से इस सांसारिक जीवन में दोबारा जन्म नहीं लेना पड़ता। भगवान उन्हें इस जन्म के बाद मोक्ष प्रदान करते हैं।

इस मौके पर अग्रवाल ने श्रद्धालुओं के साथ रथयात्रा के आगे झाड़ू लगाया और भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन कर देश और प्रदेश की उन्नति की कामना की। वही मंत्री अग्रवाल ने यात्रा में प्रतिभाग करते हुए रथ को भी खींचा

मधुबन आश्रम से शुरू हुई 25वीं रथयात्रा का हरिद्वार व लक्ष्मण झूला से होती हुई तिलक मार्ग रेलवे मार्ग पर स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में पहुंचकर समाप्त हुई। जिसकामुख्य मार्ग पर विभिन्न संस्थाओं ने जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ विधिवत पूजा की गई।

यात्रा में डांडिया सहित राधा माधव कीर्तन मंडली के भजनों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र बनी रही। यात्रा में साधु-संत सहित नगर तथा आस-पास क्षेत्र जाए श्रद्धालु शामिल हुए।

यात्रा के दौरान विनोद शर्मा राजेंद्र सेठी, हर्ष कौशल शर्मा, बच्चन पोखरियाल, मनोज द्विवेदी, चंद्रवीर पोखरियाल, चेतन शर्मा महेश शर्मा नरेश अग्रवाल ,महंत बलवीर सिंह ने भव्य स्वागत किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *