Advertisement

आगामी लोकसभा व नगर निगम के चुनाव में भाजपा पूरे बहुमत के साथ जीतेगी- पुष्कर सिंह धामी -चुनाव में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी ,वानथी श्रीनिवासन -निगम चुनाव में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया जाएगा -महेंद्र प्रसाद भट्ट


ऋषिकेश, 10 अप्रैल ।  प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश में महिला सशक्तिकरण और महिलाओं की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है। क्योंकि महिलाएं अब अबला नहीं सबला है। जिसका सम्मान किया जाना चाहिए।

यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्ग आश्रम में आयोजित भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में महिलाओं के दम पर वर्ष 2024 में राज्य की सभी लोकसभा सीटों को जीतेगी, वही प्रदेश में होने वाले नगर निगम नगर पालिका और नगर पंचायत के चुनाव में भी पूरा दमखम लगाएगी, क्योंकि भारतीय संस्कृति में महिलाओं का सबसे ऊंचा स्थान है। जिनके लिए महिला मोर्चा केंद्र व राज्य सरकार की सभी योजनाओं को लेकर बूथ स्तर तक जाएंगे, उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण और उनकी सुरक्षा को लेकर पूरे प्रदेश में जहां कार्य किए है।

वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‌बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, के अंतर्गत गोरा देवी कन्या धन योजना के चलते मैदानी क्षेत्रों में कक्षा नौवीं की छात्राओं को 2850 साइकिल उपलब्ध कराए जाने के साथ आशा संगिनी एप भी लॉन्च किया गया है ।जिसमें आशा बहनों को ऑनलाइन वेतन दिया जाएगा जिसकी मॉनिटरिंग का काम भी राज्य सरकार करेगी ,वही प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए गौरव शक्ति की शुरुआत की गई है ,महिलाओं को सशक्त और समर्थ समाज देने के उद्देश्य को लेकर मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत 7 करोड़ की धनराशि का भजन भी आवंटित कर दिया है।

वही पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि उनकी सरकार ने 1 वर्ष में हर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए वृद्धावस्था और जीवन पेंशन की राशि को बढ़ाकर ₹500 प्रतिमाह कर दिया है नंदा गौरा की सौगात के चलते प्रदेश में 323 करोड़ की धनराशि हजारों बालिकाओं को दिए जाने का प्रावधान भी किया है उन्होंने बताया कि स्वस्थ सशक्ति के चलते प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत सरकार ने 4944 महिलाओं को लाभ क्या है जिसमें डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में 115 करोड़ की धनराशि निर्गत की गई है वही महालक्ष्मी योजना के अंतर्गत हजारों महिलाओं को लाभान्वित किया गया है इतना ही नहीं रक्षाबधन जैसे पर्व पर परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर किए जाने की सौगात दी गई है , वही पैतृक संपत्ति में पोषण के साथ लड़कियों के नाम दर्ज किए जाने की व्यवस्था की है इसी के साथ 50% आरक्षण प्रदेश में महिलाओं को नौकरियों में लिया जाएगा उनका कहना था कि योजनाओं को लेकर सभी बहने प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करेगी।

कार्यसमिति में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने कहा कि ‌प्रदेश में होने वाले लोकसभा और नगर निगमों के चुनाव में महिलाओं की भूमिका को लेकर राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किए गए। जिसमें उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पहले से ही चुनाव में महिलाओं को 10% आरक्षण दिए जाने की बात कही थी लेकिन अब पार्टी ने इसे बढ़ाकर 15% कर दिया है।

वही महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं को पूरा सम्मान दिया जाता है जीतने वाली महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरे देश में प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि कुछ प्रदेशों में होने वाले चुनाव में पार्टी ने यह तय‌‌ किया‌है कि वह महिलाओं को भी टिकट देगी ‌, जिसके चलते अभी तक राज्यसभा और लोकसभा विधानसभा में भी सर्वाधिक महिलाओं की भूमिका रही है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट , पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र की विधायक रेनू बिष्ट, राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन, रेखा कुमारी प्रदेश प्रभारी, भावना रावत, नगर निगम महापौर अनीता ममगांई, ऋषिकेश महापौर अनीता मंगाई, ऋषिकेश जिला अध्यक्ष कविता शाह ,जिला उपाध्यक्ष रोमा सहगल, मीडिया प्रभारी नीलम चमोली, विनितानौटियाल, मीनाक्षी भंडारी, सहित काफी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *