ऋषिकेश,02 जून। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अंशुल त्यागी दिल्ली में धरना दे रहे, पहलवान को न्याय दिलाने की मांग को लेकर देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का घेराव किए जाने की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अंशुल त्यागी ने कहा कि देश की राजधानी में देश के लिए मेडल लाने वाले पहलवान आज भाजपा के सांसद बृजभूषण द्वारा किए गए शोषण के विरुद्ध धरना दे रहे हैं ।परंतु भाजपा सरकार उनकी आवाज को नहीं सुन रही है। उल्टा संसद का घेराव का करने जा रहे , पहलवानों को बुरी तरह घसीट कर उनका अपमान किया गया है,जिसका पूरी कांग्रेस विरोध करती है।
उन्होंने आरोप लगाया कि अब पूरे देश में ही नहीं प्रदेश में भी महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। जिसके विरोध में महिला कांग्रेस 5 दिन का समय देकर चेतावनी दी जाती है उसके पश्चात कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में गृहमत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री का घेराव किया जाएगा। उन्होने कहा कि आगामी चुनाव को लेकर भी कॉन्ग्रेस पूरी तरह तैयार है,इसे लेकर महिला कांग्रेस जन जन तक जाएगी। जिसका खामियाजा भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।
प्रेस वार्ता में नगर महिला कांग्रेस के अध्यक्ष नीलम तिवारी ,निगम पार्षद शकुंतला शर्मा, मधु जोशी, उमा ओबरॉय, सावित्री देवी, पूर्व प्रदेश सचिव विमला रावत भी मौजूद थीं।
Leave a Reply