ऋषिकेश त्रिवेणी घाट में जी-20 कार्यक्रम के तहत हो रहे सौंदर्य करण के लिए भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति बिरला की मूर्ति को हटाए जाने पर महापौर ने लिया संज्ञान, किया स्थान चयनित ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट को साकार रूप देने वाले बिरला जी की मूर्ति सह सम्मान उचित स्थान पर होगी शिफ्ट: अनीता ममगाई 


ऋषिकेश 17 जून। – नगर की हद्वय स्थली त्रिवेणी घाट पर लगी भारत के प्रसिद्ध उधोगपति बिरला समूह के संस्थापक घनश्याम दास बिरला की प्रतिमा को जी-20_सम्मेलन  के तहत घाट पर आयोजित होने वाले विदेशी डेलीगेट्स की सांध्य आरती को लेकर शिफ्ट किया जायेगा।

नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने बिरला समूह से जुड़े स्वर्ग आश्रम ट्र्स्ट के मैनेजर कर्नल श्रीवास्तव के साथ आज दोपहर त्रिवेणी घाट पर बिरला जी की मूर्ति के लिए स्थान चयनित कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

महापौर ने बताया कि बिरला जी भारत के औद्योगिक विकास के महान शिल्पकार थे। उन्होंने जहाँ भारत की औद्योगिक यात्रा को आकार दिया वहीं देवभूमि ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट भी उन्हीं की दैन है। महापौर के मुताबिक जिस वक्त घाट का निर्माण हुआ उस वक्त गंगा बिरला जी की मूर्ति के समकक्ष ही बहती थी जोकि अब घाट से काफी दूर हो गई है।जी-20_सम्मेलन  के कार्यक्रम के लिए मूर्ति को शिफ्ट किया जा रहा है जिसे बेहद जल्द चयनित स्थान पर धूमधाम के साथ स्थापित किया जायेगा।

इस दौरान महापौर ने त्रिवेणी घाट पर चल रहे अन्य निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया।

इस मौके पर एडीएम  रामजी शरण शर्मा, मुख्य नगर आयुक्त राहुल गोयल, सीडीओ सुश्री झरना कमठान, तहसीलदार अमृता शर्मा, अधिशासी अभियंता आनंद मिश्रवान,पार्षद रीना शर्मा, कपिल गुप्ता, चेतन शर्मा, पंकज शर्मा, विवेक गोस्वामी, पवन शर्मा, राजपाल ठाकुर, गौरव कैंथोला, देवदत्त शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, पं. भानु मिश्र शर्मा  आदि मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *