उत्तराखंड राज्य में भू कानून लागू करने को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी स्थिति करी स्पष्ट, राज्य में भू-कानून लागू करने को सरकार पूरी तरह से तैयार और प्रतिबद्ध: पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड राज्य में भू कानून लागू करने को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी स्थिति करी स्पष्ट, राज्य में भू-कानून लागू करने को सरकार पूरी तरह से तैयार और प्रतिबद्ध: पुष्कर सिंह धामी
ऋषिकेश देहरादून 9 अगस्त। उत्तराखंड राज्य में उत्तराखंड आंदोलनकारीयो के द्वारा की जा रही लगातार भू कानून की मांग को लेकर अब कुछ रास्ता साफ होता नजर आ रहा है जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए इसे जल्द से जल्द लागू करने के लिए कहा है।
उत्तराखंड राज्य में सशक्त भू-कानून को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि राज्य में भू-कानून लागू करने को सरकार पूरी तरह से तैयार और प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के लिए जन-भावनाओं का सम्मान सर्वोपरी है। उन्होंने कहा कि भू-कानून के लिए गठित समिति की रिपोर्ट सरकार को मिल चुकी है। जल्द ही इस रिपोर्ट को कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा।