ऋषिकेश 23 अगस्त। भारत के महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर #ISRO और समस्त देश वासियों को बधाई देते हुए ऋषिकेश वासियों ने भी पटाखे फोड़ और मिठाई बाट कर जश्न मनाया।
आज इसरो के द्वारा निर्धारित समय 6:04 पर चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग होने पर ऋषिकेश नगर वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
घाट रोड व्यापार सभा अध्यक्ष पवन शर्मा के नेतृत्व में घाट चौक पर पटाखे फोड़ और मिठाई बाट कर जश्न मनाया गया । जहा सभी ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों का उदघोष किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर चंद्रयान की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए इसरो और समस्त देश वासियों को बधाई दी ।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इसरो टीम की शक्ति और कड़ी मेहनत का प्रमाण है।
इस अवसर पर पंकज शर्मा, राजेश गौतम, अमित वत्स, सुभाष जायसवाल, मनीष बनवाल, दीपक मण्डल, पवन शर्मा, केवल लांबा, संदीप गुप्ता, मंगा सिंह, अनिल कुकरेती, मोती राम टूटेजा, शिवम टुटेजा, प्रतीक कुमार, सुरेंद्र ककड़, आदि लोग उपस्थित थे।
Leave a Reply