Advertisement

उत्तराखंड में लोग भाजपा की नीतियों से परेशान, समाजवादी पार्टी उत्तराखंड में सभी निकाय चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने के साथ लोकसभा चुनाव गठबंधन के साथ लड़ेगी: शंभू प्रसाद 


ऋषिकेश,16 सितम्बर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार उत्तराखंड में विकास के मामले में पूरी सड़क फेल हो गई है, जिसका उदाहरण हाल ही में बागेश्वर चुनाव के दौरान भाजपा को मिले वोट बैंक ने साबित कर दिया है। जहां समाजवादी पार्टी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

जिसे देखते हुए समाजवादी पार्टी पूरे उत्तराखंड में स्थानीय निकायों के चुनाव में सभी स्थानों पर साइकिल के चुनाव निशान के साथ ही अपना उम्मीदवार उतारेंगे और लोकसभा के चुनाव में इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ा जाएगा।

यह बात समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने शनिवार को ऋषिकेश पुरस्कार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान देते हुए कहा कि उत्तराखंड में लोग भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से परेशान हो गए हैं जो कि धर्म की राजनीति के आधार पर लोगों को विभाजित कर रही है जिसे देखते हुए लोग समाजवादी पार्टी से आशा जता रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में समाजवादी पार्टी की कुछ गलत नीतियों के कारण पार्टी का ग्राफ गिरा है जिसे देखते हुए अब राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में लोगों का विश्वास हासिल किया जाएगा और उसके परिणाम भी सामने देखने को मिलेंगे,उन्होंने कहा कि लोगों को अपने साथ जोड़ने और उनका विश्वास हासिल करने के लिए हमें मैदान में उतरने की आवश्यकता है।

व्हाट्सएप की राजनीति अभी हमारे पहाड़ों में पूरी तरह हावी नहीं है। जिसके लिए वार्ड स्तर पर समाजवादी पार्टी का गठन किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने ऋषिकेश महानगर अध्यक्ष के पद पर गंगा शरण यादव के नाम की घोषणा भी की।

पत्रकार वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव राजपाल यादव समाजवादी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा वोहरा गंगा शरण यादव रामबाबू यादव श्रीमती ज्योसना रावत ,जिला अध्यक्ष मधु रानी राजपूत, दीपक कुमार, सतेंद्र सिंह भी उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!