संघ ने विजयदशमी के पर्व पर अपना 98 वां स्थापना दिवस शस्त्र पूजन‌ कर धूमधाम से मनाया संघ आज अपने कार्यों की वजह से विश्व का सबसे बड़ा संगठन बना -अनिल मित्तल


ऋषिकेश, 24 अक्टूबर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयदशमी के पर्व पर अपना 98 वां स्थापना दिवस शस्त्र पूजन‌ कर धूमधाम से मनाया।

भरत‌ मंदिर के खेल मैदान में घनश्याम अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित संघ के स्थापना दिवस पर मुख्य वक्ता संघ के सहप्रांत कार्यवाह अनिल मित्तल ने उपस्थित को संबोधित करते हुए कहा कि संघ की स्थापना विजयदशमी के अवसर पर डॉक्टर केशवराम बलिराम ‌हेडगेवार द्वारा देशकाल स्थिति और देशभक्ति के लिए पांच स्वयं सेवकों के साथ की थी जिसके पश्चात आज संघ विश्व का सबसे बड़ा संगठन अपने कार्यों की वजह से बन गया है। इसके प्रति लोगों का विश्वास बनाएं यह विश्वास संघ के सदस्यों को द्वारा बिना स्वार्थ के किए जाने वाले कार्यों कार्यों के कारण अर्जित किया गया है।

मित्तल ने कहा कि लोगों का विश्वास है कि जो संघ का स्वयंसेवक कहता है वह करके दिखाता है उन्होंने संघ के संघ के स्वयं सेवकों द्वारा राम जन्मभूमि आंदोलन के लिए संकल्प राम मंदिर बनाए जाने को पूरा करके दिखाया है जिसका शुभारंभ आने वाली जनवरी माह में किया जाएगा जो कि देश ही नहीं विश्व के लिए एक यादगार के रूप में साबित होगा उन्होंने कहा कि इस दौरान संघ का स्वयं सेवक पूरे देश में जन आह्वान अभियान चलाने जा रहा है जिसका शुभारंभ 1 जनवरी से 15 जनवरी तक किया जाएगा इसका उद्देश्य मंदिर निर्माण के पूरा होने के पश्चात अपने घरों और मंदिरों में रहकर पूजा पाठ किया जाना भी है ।

उन्होंने कहा कि संघ ने अपने 98 वर्ष का कार्यकाल पूरा करते हुए वट वृक्ष के रूप में अपने आप को स्थापित किया है। जिसके स्वयंसेवक सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाते हुए सबसे आगे दिखाई देते हैं।

मित्तल ने कहा कि आज हम एक स्थान पर पूरे विश्व में शाखों के माध्यम से जन जागरण अभियान चला रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप देश पर आने वाली किसी भी प्रकार की विपदा के लिए संघ का स्वयं सेवक अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए निरंतर आगे बढ़ रहा है। आज हम विजयदशमी का पर्व भी इसी बुराई पर अच्छाई के प्रतीक के रूप में मना रहे हैं यह पर्व हमें संगठित रहकर अच्छे कार्य किए जाने के लिए प्रेरित करता है।

इस अवसर पर जिला संघ चालक सुदामा सिंघल ,नगर संघ संचालक भारत भूषण, दीपक तायल, रितेंद्र चौहान, राकेश शर्मा, रविंदर गर्ग,रवि तायल, विजय जेटली, नगर कार्यवाह श्याम बिहारी, सहित काफी संख्या में संघ के स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *