पहली ‌बार बीटल्स द गंगा का तीन दिवसीय आयोजन होने जा रहा स्वर्ग आश्रम में , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे उद्घाटन,  प्रदेश के गवर्नर सहित कैबिनेट मंत्री करेंगे शिरकत फेस्टिवल आयोजन का उद्देश्य महर्षि महेश योगी के योग को फिर से दुनिया से रूबरू कराना 


ऋषिकेश, 26 अक्टूबर । स्वर्ग आश्रम क्षेत्र में ‌‌तीन दिवसीय द बीटल्स द गंगा फेस्टिवल का पहली ‌बार आयोजन 27 अक्टूबर को किया जाएगा, यह जानकारी पौड़ी के जिलाधिकारी आशीष चौहान ने गुरुवार को गंगा रिसॉर्ट में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान देते हुए बताया कि फेस्टिवल का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे ।फेस्टिवल में संगीत प्रस्तुतियों के साथ स्थानीय उत्पादन और व्यंजनों की भी धूम रहेगी। जिसका समापन 29 अक्टूबर को किया जाएगा। फेस्टिवल में लोक संस्कृति पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिसमें लगाए जाने वाले स्थानीय उत्पादों के स्टॉल पर महिलाएं पारंपरिक वेष भूषा में रहेंगी साथ‌‌ ही स्थानीय ‌स्तर‌ पर उत्पादों को बनाने वाली महिलाओं की फोटो लगाने का भी प्रयास किया जा रहा है। यह जानकारी पौड़ी के जिलाधिकारी आशीष चौहान ने देते हुए बताया ‌कि‌ फेस्टिवल का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे 28 अक्टूबर को राज्यपाल गुरमीत सिंह विशेष मुख्य ‌अतिथि‌‌ के रूप में उनके ‌साथ‌‌ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज रहेंगे 29 अक्टूबर को फेस्टिवल का समापन कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा किया जाएगा। आशीष चौहान ने बताया कि कार्यक्रम में योग, मेडिटेशन, पर्यटन के अतिरिक्त नमामि गंगे पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ,पश्चिमी देशों से आने वाले पर्यटकों के लिए भी कार्यक्रम आयोजित की जाएगी । जिसमें बीटल्स से संबंधित योग ध्यान के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी मार्च में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह के संबंध में भी बताया जाएगा। यह सभी कार्यक्रम वान प्रस्त आश्रम और महर्षि महेश योगी की बीटल्स कुटिया में भी कार्यक्रम होंगे, जिसके लिए 84 कुटिया को भी सजाया संवारा जा रहा है। ‌जिसका मकसद बीटल्स द्वारा गीतों को भी जन जन तक पहुंचने में काफी योगदान रहा है। इस फेस्टिवल को किए जाने का मकसद बीटल्स से जुड़े लोगों को भी इस कार्यक्रम के प्रति आकर्षित करना है। जिसमें भारतीय संस्कृति को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

पत्रकार वार्ता में पौड़ी डिप्टी कलेक्टर स्मिता परमार ,यमकेश्वर के उप जिलाधिकारी अनिल चान्याल भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *