संसद हमले की 22वीं बरसी पर फिर से संसद सत्र के दौरान सुरक्षा में बड़ी सेंध, दो युवकों में दर्शन दीर्घा से कूदकर स्मोक स्टिक द्वारा धुंआ फैलाकर मचाई सनसनी, सदन के बाहर भी दो लोगों ने की नारेबाजी, चारों लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


नई दिल्ली 13 दिसंबर। 13 दिसंबर 2001 कोई संसद हमले के 22वीं बरसी पर फिर से संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। दो युवक लोकसभा की कार्यवाही के दौरान सदन में घुस गए। ये दोनों शख्स दर्शक दीर्घा से कूदे थे। इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

जब कूदे तो सांसदों को धुआं उठता दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि जो दो लोग कार्यवाही के दौरान घुसे, उनमें एक का नाम सागर है। दोनों सांसद के नाम पर लोकसभा विजिटर पास पर आए थे।

मौके पर मौजूद सांसद ने कहा, कि अचानक दो लोग विजिटर गैलरी से लोकसभा में कूदे। दोनों की उम्र करीब 20 साल है। ये लोगो ने पीले रंग की गैस उड़ाई ।

दोनों में से एक व्यक्ति दौड़कर स्पीकर की चेयर के सामने पहुंच गया था। वे कोई नारे लगा रहे थे। आशंका है कि ये गैस जहरीली हो सकती है।

बताते चलें 13 दिसंबर 2001 के बाद ये फिर संसद की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला है।इसके अलावा सांसद सदन के बाहर भी एक महिला और एक युवक द्वारा नारेबाजी की जा रही थी जिनको पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *