वन विभाग की गाड़ी के हादसे में गायब हुई महिला बॉर्डन की खोज में शक्ति नहर का पानी बंद कर एसडीआरफ़ ने चलाया सर्च अभियान ‌ गाड़ी के टायर फटने से हुई पेड़ में टक्कर के परिणाम स्वरुप चार की हुई थी मौत,  चार अन्य का एम्स अस्पताल में चल रहा है उपचार  मुख्यमंत्री धामी सहित वन मंत्री ने किया मृतकों के प्रति गहरा दुख व्यक्त


ऋषिकेश , 0 9 जनवरी ‌।‌ पौड़ी जिले के राजाजी नेशनल पार्क अंतर्गत चीला रेंज में सोमवार की शाम को वन विभाग की जीप का ‌शक्ति नहर के किनारे टायर फट जाने के बाद वन विभाग कर्मचारियों की गाड़ी पेड़ से टकरा जाने के परिणाम ‌स्वरुप‌ हादसे में चार कर्मचारियों की मौत हो जाने के साथ जीप में सवार 05 घायल और एक महिला वार्डन के लापता होने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम द्वारा शक्ति नहर में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। उक्त घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वन मंत्री सुबोध उनियाल के साथ संपूर्ण उत्तराखंड के वन कर्मचारियों ने भी गहरा दु‌ख व्यक्त किया है। हादसे को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने चीला‌ शक्ति नहर में पानी भी कम करा दिया है। लेकिन अभी तक लापता जीव प्रतिपालक का कोई सुराग नहीं लग सका है। कोहरा और अधिक ठंड होने के कारण नहर में लापता जीव प्रतिपालक की खोजबीन करना मुश्किल हो रहा है। वहीं घायलों के परिजन एम्स परिसर में पहुंच गए है।

एम्स ऋषिकेश के अनुसार

सोमवार की शाम चीला मार्ग पर हुई दुर्घटना के घायलों को एम्स के ट्रॉमा इमरजेंसी में भर्ती किया गया है। घायलों में से चार लोगों ने ट्रॉमा इमरजेंसी पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि इलाज हेतु भर्ती किये गए कुल 5 घायलों में से दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
चीला मार्ग पर हुई दुर्घटना के घायलों को एम्स के ट्रॉमा विभाग में भर्ती किया गया है। यह जानकारी देते हुए एम्स के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि एम्स में कुल नौ लोगों को पहुंचाया गया था, जिनमें से अस्पताल पंहुचने से पहले ही 4 लोग ब्राउड डेड पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि ट्रॉमा इमरजेंसी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों में शैलेश उम्र 42 वर्ष, प्रमोद उम्र 43 वर्ष, सैफ अली उम्र 25 वर्ष और कुलराज उम्र 35 साल ( सभी चीला रेंज से सम्बंधित ) शामिल हैं। जबकि घायलों में अमित सेमवाल 41 वर्ष, अश्विन बीजू उम्र 24 वर्ष, अंकुश उम्र 40 वर्ष, राकेश नौटियाल उम्र 50 वर्ष और हिमांशु उम्र 36 वर्ष शामिल है। घायलों में से अमित सेमवाल और अश्विन बीजू की हालत नाजुक बनी हुई है।

परिवार जन एम्स पहुंचकर ‌अपने परिजनों का हाल-चाल जान रहे हैं। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वन मंत्री सुबोध उनियाल ने पूरी घटना के बारे में जानकारी ली।

नहर में लापता जीव प्रतिपालक की खोजबीन जल्द किए जाने वह एम्स में भर्ती सभी घायलों को अच्छे से अच्छा उपचार दिए जाने के लिए कहा गया है

एसडीआरएफ के अनुसार–

ऋषिकेश- चीला मार्ग पर वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ चला रही सर्च ऑपरेशन

सोमवार की शाम को एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई थी कि ऋषिकेश चीला मार्ग पर एक वाहन टायर फटने से अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

उक्त वाहन जंगल सफारी फारेस्ट विभाग का है जिसमें10 व्यक्ति वाहन में सवार थे। जिसमें से 04 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी । जबकि 05 व्यक्ति घायल और 01 लापता है।
उक्त दुर्घटना में आलोकी (वार्डन राजा जी नेशनल पार्क चीला) लापता है। लापता की तलाश में एसडीआरएफ द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। दुर्घटना में मृतकों और घायलों को एम्स अस्पताल ऋषिकेश में लाया गया है। पुलिस द्वारा उक्त सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

एसडीआरएफ टीम द्वारा मंगलवार की सुबह से ही दोबारा घटनास्थल पर पहुँचकर उक्त लापता लोगों की खोजबीन हेतु संभावित स्थानों पर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *