उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गौचर स्थित ‘नंदा-गौरा महोत्सव’ मे किया प्रतिभाग, क्षेत्र के विकास हेतु ₹400 करोड़ लागत की विभिन्न परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास


देहरादून चमोली 15 फरवरी । उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गौचर, चमोली में ‘नंदा-गौरा महोत्सव’ बेटी ब्वारी आवा उत्तराखण्ड तै अगनि बढ़ावा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर क्षेत्र के विकास हेतु ₹400 करोड़ लागत की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसके उपरांत उन्होने शक्ति स्वरुपा कन्याओं की सम्पूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

गौचर, चमोली में अयोजित नंदा-गौरा महोत्सव’ बेटी ब्वारी आवा उत्तराखण्ड तै अगनि बढ़ावा’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर विभिन्न विभागीय एवं महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन भी किया।

इस अवसर पर उन्होने महिलाओं के साथ चरखा चलाया, पहाड़ की पारंपरिक चक्की (जांदरा) चलाई, उलख्यारे (ओखली) में पारंपरिक रुप से गिंज्याली (मूसल) से धान की कुटाई की। इस दौरान नीति माणा की महिलाओं ने विधानसभा में समान नागरिक संहिता पर बोली गयी कविता को भोजपत्र पर लिख कर भेंट किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होकर प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त हो रही हैं। राज्य के विभिन्न महिला समूह आज स्वरोजगार को अपनाते हुए अपनी आजीविका में वृद्धि कर राज्य की आर्थिकी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

उन्होने जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि समस्त मातृशक्ति द्वारा मिले अपार प्रेम एवं स्नेह से अभिभूत हूँ। हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ मातृशक्ति के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए सतत क्रियाशील है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *