लोकसभा चुनाव 2024 के मध्य नजर पौड़ी से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने यमकेश्वर क्षेत्र में चलाया अपना चुनावी रथ, देश का पहला चुनाव जिसका परिणाम जनता स्पष्ट रूप से जानती है: अनिल बलूनी 


ऋषिकेश/ यमकेश्वर 1 अप्रैल। उत्तराखंड मैं लोकसभा 2024 चुनाव के के मध्य नजर भाजपा से पौड़ी लोकसभा के प्रत्याशी अनिल बलूनी ने आज यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में अपना चुनावी जन यात्रा अभियान जारी रखा। 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और गढ़वाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी सोमवार को यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता  नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। यह देश का पहला चुनाव हैं जिसके परिणाम जनता स्पष्ट रूप से जानती है।

हम पलायन को रोकने, रोजगार को बढ़ावा देने और विकास की बात करते हैं। लेकिन विपक्ष केवल तू तू मैं मैं और आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर रहा है।

बलूनी ने कहा कि संसदीय क्षेत्र की सभी 14 विधानसभाओं में उन्हें अपार जन समर्थन मिल रहा है। पैठणी और श्रीनगर क्षेत्र में उन्हें सबसे ज्यादा समर्थन और प्यार मिला है। कार्यकर्ता और जनता आज उनके लिए जितना पसीना बहा रहे हैं हमारा वायदा है कि हम इस पसीने की भरपाई अभूतपूर्व विकास के रूप में करेंगे।

यमकेश्वर विधानसभा के बल्ली बाजार में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया। भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी में जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी के लिए वोट मांगे। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में “अबकी बार 400 पार” के संकल्प को दोहराया ।

भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने यमकेश्वर विधानसभा के हनुमन्ती, मटियाली और डाडामंडी में जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी के लिए मतदान करने का निवेदन किया।

स्थानीय व्यापारी, नागरिक और पार्टी कार्यकर्ताओ ने उत्साह के साथ मोदी मोदी के नारों के साथ उत्साहवर्धन किया।

इस यात्रा में यमकेश्वर की  विधायक  रेणु बिस्ट,, चुनाव सह प्रभारी  हेमंत द्विवेदी  कोटद्वार जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र रावत, द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र राणा, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथुला समेत स्थानीय पदाधिकारी गण प्रतिभाग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *