लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने ढालवाला, ऋषिकेश में आयोजित युवा सम्मेलन में किया प्रतिभाग, तपोवन में रोड शो तो वही खाड़ी, नरेंद्र नगर, गजा में किया जनसंपर्क, अनिल बलूनी के नेतृत्व में 400 से अधिक लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता


ऋषिकेश 3 अप्रैल। गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने नरेंद्र नगर विधानसभा के ढालवाला, ऋषिकेश में आयोजित युवा सम्मेलन में भाग लिया। इस कार्यक्रम में पहली बार मतदान करने वाले सैंकड़ों युवाओं ने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों और विजन से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्य्ता ग्रहण करी व भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी जी के पक्ष में मतदान का संकल्प लिया

इस कार्यक्रम में नरेंद्र नगर के लोकप्रिय विधायक और कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल श्री नलिन भट्ट , विधान सभा संदीप गुप्ता , ब्लॉक प्रमुख श्री राजेंद्र भंडारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की विशिष्ट उपस्थिति रही।

तो वही भाजपा गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी  अनिल बलूनी  ने आज तपोवन, ऋषिकेश में कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो के माध्यम से चुनाव प्रचार किया। स्थानीय व्यापारी और नागरिकों से भेंट की।
मोदी – मोदी के नारों और अबकी बार 400 पार के संकल्प के साथ उत्साही कार्यकर्ताओं नौजवानों और मातृशक्ति ने नरेंद्र नगर विधानसभा के मन में मोदी जी के प्रति असीम सम्मान प्रदर्शित किया।

रोड शो में कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक  सुबोध उनियाल , मण्डल अध्यक्ष  रवींद्र भण्डारी, जिला अध्यक्ष  राजेश नोटियाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष  गीता दीवान  संयोजक हुकम सिंह भण्डारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष चंद्रपाल भण्डारी, वरिष्ठ नेता नरेन्द्र भण्डारी सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भागीदारी की।

भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने खाड़ी, नरेंद्र नगर विधानसभा में जनसंपर्क एवं कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। भारी संख्या में युवाओं और मातृशक्ति ने प्रतिभाग किया।

मंडल अध्यक्ष  सिद्धार्थ राणा एवं मंडल पदाधिकारी ने स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल , जिला अध्यक्ष राजेश नोटियाल जी विकास कुकरेती जी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष कुलबीर चौहान जी, प्रमुख नरेन्द्र नगर राजेंद्र भंडारी जी सहित संगठन के पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने नरेंद्र नगर विधानसभा के गजा बाजार में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल के साथ जनसंपर्क एवं सभा के माध्यम से चुनाव प्रचार किया।

डबल इंजन सरकार की सेवाओं से लाभान्वित आमजन यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प के साथ चलने को तैयार है।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी , निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना खाती, ब्लाक प्रमुख चम्बा श्रीमती शिवानी बिष्ट , नरेन्द्र नगर प्रमुख राजेंद्र भण्डारी , मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को मजबूती प्रदान करने के लिए देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने लगाया एड़ी चोटी का जोर, 400 से अधिक लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता,कुलदीप बिष्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *