देहरादून 5 सितंबर। उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ, उत्तराखण्ड प्रदेश का द्वि-वार्षिक महाअधिवेशन का प्रदेश की राजधानी देहरादून में किया गया।
महाअधिवेशन के सत्र में निर्वाचन अधिकारी डी०डी०बलूनी, मनोज नेगी की देखरेख में संघ की प्रदेश कार्यकारणी का निर्वाचन करते हुए प्रदेश व मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जिसमें प्रदेश अध्यक्ष के रूप में गिरीश चंद्र जोशी, महामंत्री नन्दलाल जोशी, उपाध्यक्ष विनीत शर्मा साहित समस्त कार्यकारणी और मंडल अध्यक्ष पर दाताराम रियाल साहित प्रदेश ओर मंडल कार्यकारिणी को चुना गया।
बृहस्पतिवार को उत्तराखण्ड जल संस्थान के मुख्यालय जल भवन, बी०ब्लाक नेहरू कालोनी, देहरादून में उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन पूर्ण भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ।
महा अधिवेशन की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश जोशी एवं मंच का संचालन नन्दलाल जोशी द्वारा किया गया।
महा अधिवेशन को सम्बोधित करते हुये गजेन्द्र कुमार कपिल, संरक्षक / संयोजक राज्य निगम कर्मचारी महासंघ द्वारा कहा गया कि संघ का कर्मचारियों की माँगो को मनवाने हेतु संघर्ष का एक लम्बा इतिहास रहा है। संघ कर्मचारियों की अपेक्षा पर सदैव खरा उतरा है। कर्मचारियों को विश्वास दिलाया जाता है कि उनकी सहमति से जो ज्ञापन तैयार किया गया है, उनकी माँगो को जल संस्थान / शासन स्तर पर पूर्ण रूपेण पूर्ण करवाया जायेगा।
अधिवेशन के मध्य में संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री द्वारा मुख्य अतिथि को संघ का ज्ञापन सौपा गया तथा अपेक्षा की कर्मचारियों की न्यायोचित मांगो का शीघ्रातिशीघ्र निस्तारण करवा देगी। मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण जल संस्थान परिवार के सदस्य हैं, उनकी जो भी न्यायोचित माँग मुख्यालय स्तर की होगी उनका शीघ्रता से परीक्षण करवा कर निस्तारण करवाया जायेगा। जो मॉग शासन स्तर की होगी उन्हें पूर्ण तथ्यों के साथ शासन को अग्रसारित कर निस्तारण करवाये जाने का अनुरोध किया जायेगा।
Leave a Reply