Advertisement

मुख्यमंत्री ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के दिशा निर्देश,सरकार सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टिकरण के मूल मंत्र को आत्मसात कर जनकल्याण हेतु समर्पित: पुष्कर सिंह धामी


 देहरादून खटीमा 22 सितंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने निजी आवास नगला तराई में जनता की समस्याओं को सुना।

रविवार को खटीमा  में निजी आवास पर बड़ी संख्या में आए क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा संबंध संबंधित अधिकारियों को उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टिकरण के मूल मंत्र को आत्मसात कर जनकल्याण हेतु समर्पित है।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री मेलाघाट पहुंचकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृष्ण पाल ऊर्फ कन्हैया के निधन पर उनके आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की व परिजनों को ढांढ़स बंधाया। उन्होंने दिवंगत की आत्म शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *