ऋषिकेश 24 अक्टूबर। देहरादून के डोईवाला स्थित लेखक ग्राम, में स्पर्श हिमालय महोत्सव-2024 अंतर्राष्ट्रीय साहित्य, संस्कृति एवं कला समारोह तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
हिमालयीय विश्वविद्यालय और स्पर्श हिमालय फाउंडेशन द्वारा 25,26, 27 अक्टूबर को किए जा रहे स्पर्श हिमालय महोत्सव-2024 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राम नाथ कोविंद पूर्व राष्ट्रपति, भारत गणराज्य , अति विशिष्ट अतिथि ले.ज. गुरमीत सिंह(से.मि.) राज्यपाल, उत्तराखण्ड विशिष्ट अतिथि पुष्कर सिंह धामी. मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड रहेंगे।
इसके अलावा भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र शेखावत, न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, सांसद अजय टम्टा, स्वामी अवधेशानंद गिरी, स्वामी चिदानंद मुनि, प्रसून जोशी, आचार्य बालकृष्ण,विश्वविद्यालयों के कुलपति, देश-विदेश के प्रतिष्ठित साहित्यकार, जिनमें प्रवासी साहित्यकार डॉ. मोहनकांत गौतम, तेजेंद्र शर्मा, नीलम जैन, जया वर्मा , आदि भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
जिसके पूर्व दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया ।इस कार्यशाला में देश के शीर्ष साहित्यकार, विद्वान, और संस्कृति प्रेमी एकत्र हुए ।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्पर्श हिमालय के फाउंडर पूर्व केंद्रीय शिक्षामंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने बताया कि यह आयोजन उत्तराखंड की समृद्ध साहित्यिक धरोहर को जीवंत रखने और उभरते लेखकों को प्रेरित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने की दिशा में इस महोत्सव को किया जा रहा है।
जिसमें देश के प्रसिद्ध लेखक और अन्य प्रसिद्ध साहित्यकार अपने विचार और अनुभव साझा करेंगे।उन्होंने देश विदेश के सभी साहित्यकारों लेखकों को इस साहित्यिक यात्रा का हिस्सा बनने का न्योता भी दिया।
Leave a Reply