ऋषिकेश नगर निगम में भाजपा ने मेयर पद सहित 18 वार्डों में विजय पताका फहरायी, कांग्रेस ने 05 और 17 निर्दलीयो ने भी किया पार्षद पद पर कब्जा देखिए कौन-कौन बने पार्षद, मेयर पद पर किसको कितने मिले मत
ऋषिकेश 26 जनवरी। ऋषिकेश नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मेयर पद पर कब्जा करते हुए 40 वार्ड में 18 पार्षद पदों पर विजय प्राप्त करी । तो वहीं कांग्रेस ने 5 और 17 निर्दलीय पार्षदों ने विजय प्राप्त करी।
भारतीय जनता पार्टी के मेयर पद प्रत्याशी शंभू पासवान ने 2978 के अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी निर्दलीय दिनेश चंद्र मास्टर जी को पराजित किया।
इस चुनाव में भाजपा के शंभू पासवान को 23,958, निर्दलीय दिनेश चंद्र मास्टर को 20,980, कांग्रेस प्रत्याशी दीपक प्रताप जाटव को 11,555 और उत्तराखंड क्रांति दल के महेंद्र सिंह को 758 मत मिले।
Leave a Reply